You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ और संभावनाएं

शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ और संभावनाएं
एडवोकेट नवल किशोर सोनी
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Education & Language
Language: Hindi
Price: ₹330 + shipping
Price: ₹330 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

शिक्षा किसी भी राष्ट्र के सामाजिक, आर्थिक और लोकतांत्रिक विकास की आधारशिला है। किंतु शिक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता केवल नीतिगत घोषणाओं से नहीं, बल्कि उनके जमीनी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समावेशिता से निर्धारित होती है। वर्षों के शिक्षकीय, सामाजिक और संस्थागत अनुभवों ने मुझे यह समझने का अवसर दिया कि शिक्षा सुधार एक बहुस्तरीय प्रक्रिया है, जिसमें नीति, प्रशासन, शिक्षक-तैयारी, सामुदायिक सहभागिता और मूल्य-आधारित दृष्टिकोण का संतुलित समन्वय आवश्यक है। शिक्षा मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं रही, बल्कि जीवन को समझने और समाज को बदलने का माध्यम भी रही है। वर्षों की इस यात्रा में मैंने विद्यालयों में कक्षा-कक्षों के भीतर बच्चों की चमकती आँखों में सपने देखे हैं और उन्हीं सपनों को व्यवस्था की सीमाओं में उलझते भी देखा है। शायद इसी द्वंद्व ने इस पुस्तक को जन्म दिया।
वैकल्पिक शिक्षा के क्षेत्र में दिगंतर के साथ कार्य करते हुए यह अनुभव प्राप्त हुआ कि शिक्षा का केंद्रीकरण और मानकीकरण कई बार बच्चों की विविध आवश्यकताओं की उपेक्षा कर देता है। बाल-केंद्रित और अनुभवात्मक शिक्षण पद्धतियाँ न केवल अधिगम की गुणवत्ता को बढ़ाती हैं, बल्कि विद्यार्थियों में स्वायत्तता और आलोचनात्मक चिंतन का विकास भी करती हैं। शिक्षा में खेल, जीवन-कौशल और सामुदायिक सहभागिता को समाहित करना अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय तभी प्रभावी संस्थान बन सकता है जब वह समुदाय के साथ संवाद स्थापित करे और शिक्षण प्रक्रिया को सामाजिक संदर्भों से जोड़े।
अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ जुड़ाव ने शिक्षा के वैश्विक परिप्रेक्ष्य को समझने का अवसर प्रदान किया। यूनिसेफ के सहयोग से बाल-अधिकार, समावेशी शिक्षा और गुणवत्ता संकेतकों पर कार्य करते हुए यह अनुभव हुआ कि नीति-निर्माण और स्थानीय कार्यान्वयन के बीच समन्वय की कमी शिक्षा सुधार की प्रमुख बाधाओं में से एक है।
केयर इण्डिया जैसी संस्थाओं के साथ कार्य के दौरान सामाजिक और लैंगिक असमानताओं का शिक्षा पर प्रत्यक्ष प्रभाव दृष्टिगत हुआ। शिक्षा तक समान पहुँच सुनिश्चित करना केवल अधोसंरचना का प्रश्न नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय का विषय है।
इसी प्रकार एजुकेट गर्ल्स के साथ बालिका शिक्षा पर किए गए कार्यों ने यह स्थापित किया कि समुदाय-आधारित मॉडल दीर्घकालिक परिवर्तन के लिए अधिक प्रभावी सिद्ध होते हैं। नामांकन से आगे बढ़कर निरंतर उपस्थिति, अधिगम परिणाम और सामाजिक सशक्तिकरण पर ध्यान देना शिक्षा सुधार की अनिवार्य शर्त है।
यह पुस्तक “शिक्षा में सुधार: चुनौतियाँ और संभावनाएं” वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की संरचनात्मक चुनौतियों, जैसे गुणवत्ता, शिक्षक-प्रशिक्षण, प्रशासनिक उत्तरदायित्व, नीति-क्रियान्वयन अंतराल और सामाजिक विषमताओं का विश्लेषण प्रस्तुत करती है। साथ ही, यह व्यवहारिक एवं नीतिगत सुधारों की संभावनाओं को रेखांकित करती है, जो शिक्षा को अधिक समावेशी, समता मूलक, न्यायपूर्ण और परिणामोन्मुख बना सकती हैं।
मेरा विश्वास है कि शिक्षा सुधार का उद्देश्य केवल अधिगम परिणामों में वृद्धि नहीं, बल्कि संवेदनशील, उत्तरदायी और लोकतांत्रिक नागरिकों का निर्माण होना चाहिए। यदि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और नवाचार से जोड़ा जाए, तो वह सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उपकरण बन सकती है।
यह पुस्तक नीति-निर्माताओं, शिक्षकों, शोधार्थियों और सामाजिक संगठनों के लिए एक विचार-दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत है, जिसका उद्देश्य शिक्षा के बारे में संवाद, विमर्श और ठोस कार्यनीति के लिए प्रेरित करना है।
-नवल किशोर सोनी

About the Author

माता-पिता : स्व.श्रीमती कमला देवी, स्व. श्री लड्डू लाल सोनी
जन्म: 10 नवम्बर 1974, माँगरोल, जिला बारां, राजस्थान
जीवन संगिनी: श्रीमती मंजू सोनी (प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, अजमेर)
पुत्री: नव्या सोनी (अध्ययनरत)
शिक्षा: M.A. B.Ed, LL.B & MSW
सामाजिक सरोकारों से विशेष जुड़ाव। साहित्य कलाओं में अभिरुचि।
बोधि प्रकाशन, जयपुर से निराशाओं के पार काव्य संग्रह (2022) प्रकाशित,अर्पिता : एक देवदासी (उपन्यास-2026) प्रकाशित। कविता, कहानी एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन।
'शिक्षा विमर्श' पत्रिका में शिक्षा पर विभिन्न आलेख प्रकाशित। प्रतिलिपि एप पर निरंतर कविता, कहानियाँ और लेख प्रकाशित। शिक्षा और कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद और लेखन में रुचि।
शिक्षा के माध्यम से बदलाव हेतु प्रयासरत।

Book Details

ISBN: 9789357597746
Publisher: Naval Kishor Soni
Number of Pages: 148
Dimensions: 6"x9"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ और संभावनाएं

शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ और संभावनाएं

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ और संभावनाएं.

Other Books in Literature & Fiction, Education & Language

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.