“बहुरंगी” लेखक का विनम्र प्रथम साहित्यिक प्रयास है, जिसमें जीवन के विविध आयामों को अलग-अलग रंगों में उकेरने का प्रयास किया गया है। इस संग्रह में संकलित रचनाएँ — जैसे भींगा मन, एक विचार, ज़िंदगी ऐसी ही है, बदलाव और अंत — जीवन की अनुभूतियों, संघर्षों, आशाओं और अंतर्द्वंद्वों को गहराई से स्पर्श करती हैं। भाषा सरल और सहज है, किंतु भावार्थ अत्यंत गंभीर और अर्थपूर्ण हैं। प्रत्येक रचना पाठक को जीवन की किसी न किसी सच्चाई से रूबरू कराती है।
यह कृति केवल शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि अनुभूतियों का इंद्रधनुष है — जहाँ संवेदना, चिंतन और अनुभव एक साथ उपस्थित हैं।
Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD.
Payment Option FAQs.