You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
अद्भुत भारत अद्भुत सनातन धर्म पुस्तक, सनातन धर्म और संस्कृति के बहुत से उन पहलुओं को उजागर करने का एक प्रयास है, जिनसे भारत देश की आज की युवा पीढ़ी के साथ-साथ बहुत से वरिष्ठ नागरिक भी अनभिज्ञ हैं I ईश्वर एवं देवता, सृष्टि की उत्पत्ति और सञ्चालन, भारतीय दर्शन, अध्यात्म के अनुसार मनुष्य का वास्तविक स्वरुप और इनसे सम्बंधित श्रीमद्भगवद्गीता की शिखाओं का भी इस पुस्तक में समावेश किया गया है I
हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति और उससे उपजी जीवनशैली को पिछड़ा समझने के मानसिकता के पीछे जो इस्लामी आक्रांताओं, अंग्रेजी साम्राज्य और स्वतंत्रता के बाद की कुछ सरकारों का प्रयास रहा उसके बारे में भी इस पुस्तक में बताया गया है I सनातन धर्म और संस्कृति, भारतीय दर्शन और संस्कृत भाषा की आज के समय की प्रासंगिकता को भी समझाया गया है I यह सब इस पुस्तक के लेखकों ने बहुत से ज्ञानियों, महात्माओं की पुस्तकों और यूट्यूब पर उपलब्ध जानकारियों को पढ़, सुनकर अपनी समझ के अनुसार आलेख और आरेख के माध्यम से प्रस्तुत किया है, जो पाठकों को रुचिकर व ज्ञानप्रद लगेगा I
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book अद्भुत भारत अद्भुत सनातन धर्म.