You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

महाभारत की कहानी चौथा भाग (Mahabharata ki Kahani Chautha bhag )

चौथा भाग (Chautha Bhag)
KAUSHAL KISHORE
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Religion & Spirituality
Language: Hindi
Price: ₹710 + shipping
This book ships within India only.
Price: ₹710 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

महाभारत को दुनिया के सबसे महान महाकाव्य के रूप में जाना जाता है। अपने विस्तार में, यह होमर के इलियाड और ओडिसी के आकार से आठ गुना से भी अधिक है। वेदव्यास द्वारा लगातार तीन साल की अवधि तक इस महाकाव्य के बोले जाने और प्रभु गणेश जी द्वारा लिखे जाने की एक अद्भुत कहानी है। इस काम को अनवरत करने में दोनों ने एक ने दूसरे को कोई विराम नहीं दिया था ।
महाभारत में 100,000 पद हैं, जिन्हें 100 उप पर्वों में विभाजित किया गया है, जिन्हें आगे अठारह अध्यायों या महाभारत के पर्वों में व्यवस्थित किया गया है। महाभारत की कहानी के इस अंतिम भाग में वास्तविक युद्ध की कहानी है, जो धार्मिकता की जीत की भी कहानी है। क्या यह आश्चर्य की बात नहीं है कि कृष्ण स्वयं युद्ध न लड़ने के बावजूद महाभारत के सबसे महान योद्धा के रूप में उभरे। असत्य की बड़ी ताकत और सदाचार की छोटी सेना के बीच महान युद्ध किस तरह से आगे बढ़ा, इसका वर्णन भी आश्चर्यजनक है।
इस बहुत ही दिलचस्प चौथे भाग में हम अर्जुन के युद्ध के लिए तैयार होने के बाद युद्ध प्रारंभ होने से लेकर उसके अंत तक का पूर्ण विवरण पढ़ते हैं। भीष्म के सेनापति रहते चले महाभारत युद्ध का पहले दिन से दसवें दिन तक का अद्भुत विवरण है, जो शिखंडी को आगे कर भीष्म के तीरों की शय्या पर सुलाने के साथ समाप्त होता है। इस मध्य भीष्म की शक्ति के आगे पांडवों की सेना की दुर्गति को देखते हुए कृष्ण द्वारा अस्त्र उठाने की कहानी है। फिर द्रोण पर्व है, जिसमें अभिमन्यु और जयद्रथ और घटोत्कच के वध की कहानियाँ हैं, और अंत में युधिष्ठिर के आधे झूठ के कारण द्रोण का शस्त्र त्याग तथा उनकी हत्या की कहानी है। कर्ण और शल्य की वीरता की कहानियों के अलावा दुर्योधन और भीम के मध्य गदा युद्ध का विवरण भी है। अश्वत्थामा के प्रतिशोध की युद्ध क्षेत्र में नारायणास्त्र के प्रयोग की, और रात में सोये वीरों की हत्या की कहानी भी है। गर्भ में स्थित परीक्षित पर भी ब्रह्मास्त्र के प्रयोग, और कृष्ण द्वारा जीवन देने की कहानी भी है। गांधारी के दुख और अभिशाप, और यदु वंश के अंत और पांडवों के स्वर्गारोहण के साथ कहानी समाप्त होती है।

About the Author

लेखक कौशल किशोर, एम. एस. सी., सी.एफ.ए., एफ.आर.एम., विज्ञान के अध्ययन और बैंकिंग, प्रोजेक्ट, और रिस्क प्रबंधन के कीमती अनुभव के साथ वेदों, उपनिषदों और पुराणों, आदि के अध्ययन और विश्लेषण के प्रति भी समर्पित रहे हैं। प्राचीन भारतीय ग्रंथों से आधुनिक युग के लिए उपयोगी ज्ञान के मोतियों का चयन कर सरल और स्पष्ट भाषा (हिंदी और अंग्रेजी) में इन रत्नों को उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ वे अंग्रेजी और हिन्दी में पुस्तकें लिख रहे हैं। उपनिषदों, गीता, और योग दर्शन पर आधारित चार पुस्तकें अंग्रेजी और हिंदी में प्रकाशित करने के बाद ये पुराणों और अन्य प्राचीन कहानियों के आधार पर पुस्तकों की शृङ्खला के लेखन का काम कर रहे हैं। पुराणों की कहानियाँ के अंग्रेजी और हिन्दी में तीन भाग में प्रकाशन के बाद महाभारत की कहानी अंग्रेजी में तीन भागों में प्रकाशित हो चुकी हैं। हिन्दी में महाभारत की कहानी का यह अंतिम भाग है। पुस्तकों के विवरण के लिए लेखक के अमेजन पेज को देखें https://www.amazon.com/author/kaushal.kishore,
लेखक का इंस्टाग्राम @kaushalkishoreauthor वेब-साइट https:/www.kaushal-kishore.com, और ई-मेल kkishore.frm @gmail.com है ।

Book Details

ISBN: 9789356357655
Publisher: Kaushal Kishore
Number of Pages: 345
Dimensions: 6.00"x9.00"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

महाभारत की कहानी चौथा भाग  (Mahabharata ki Kahani Chautha bhag )

महाभारत की कहानी चौथा भाग (Mahabharata ki Kahani Chautha bhag )

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book महाभारत की कहानी चौथा भाग (Mahabharata ki Kahani Chautha bhag ).

Other Books in Literature & Fiction, Religion & Spirituality

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.