You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
महाभारत विश्व का सबसे बड़ा महाकाव्य है, विस्तार में , विषय वस्तु में, चरित्र चित्रण में। महाभारत को चार भागों में सरल भाषा में कहानी के प्रवाह में लेखक ने आपके लिए प्रस्तुत किया है । यह तीसरा भाग पांडवों के अज्ञात वास के वर्णन से शुरू होता है, जिसमें विराट के पास छिप कर रहने की कहानी है, और कीचक की हरकतों के कारण द्रौपदी की इज्जत बचाने की अद्भुत कहानी है। अवधि को पूर्ण करते ही पांडवों को युद्ध करने का मौका मिलता है, जिसमें चार भाई तो विराट की सेना के साथ सुशर्मा से युद्ध में भाग लेते हैं , अर्जुन अकेले कौरवों की विशाल सेना से लड़ कर उसे पराजित कर देते हैं। अभिमन्यु का उत्तरा से विवाह , और फिर युद्ध और शांति की साथ-साथ तैयारी का सुंदर विवरण लेखक ने दिया है।
फिर अद्भुत विदुर नीति और भागवत गीता , दोनों ज्ञान और नीति की पुस्तकों के रूप में इतनी प्रसिद्ध हैं, कि आप इनका महाभारत से संबंध भी भूल गए होंगे। ये इस भाग में विस्तार से वर्णित हैं। कृष्ण के दो विराट रूप भी इसी भाग में आप देखेंगे। आइए, महाभारत को ज्यादा मनोरंजक और सरल भाषा में पढ़ें, और समझें ।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book महाभारत की कहानी तीसरा भाग (Mahabharata ki Kahani Teesara Bhag ).