Description
मनुष्य का जीवन अनेक रहस्यों, विचारों, भावनाओं और संभावनाओं का संगम है। वह जीवनभर संसार को जानने, समझने और पाने का प्रयास करता रहता है, किंतु सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न यह है कि क्या मनुष्य स्वयं को जान पाया है? क्या उसने कभी अपने भीतर झाँककर अपने वास्तविक स्वरूप को समझने का प्रयास किया है? इसी आत्मजिज्ञासा से ‘स्व’ की अवधारणा का जन्म होता है।
‘स्व’ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि संपूर्ण जीवन-दर्शन का आधार है। स्वयं को जानना, स्वयं को समझना, स्वयं का मूल्यांकन करना और स्वयं को श्रेष्ठ बनाने का निरंतर प्रयास करना ही स्व-दर्शन की सार्थकता है। जब मनुष्य अपने भीतर की चेतना को पहचानता है, तब उसके विचारों में शुद्धता, व्यवहार में विनम्रता और कर्मों में सकारात्मकता का संचार होने लगता है।
प्रस्तुत कृति ‘निस्वार्थी स्व-श्रृंखला दर्शन’ इसी आत्मबोध की साहित्यिक एवं वैचारिक यात्रा है। इस पुस्तक में 31 कविताओं के माध्यम से स्व के विभिन्न स्वरूपों, गुणों, विचारों और जीवनोपयोगी पहलुओं को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया गया है। स्वज्ञान से प्रारंभ होकर स्वचिंतन, स्वाध्याय, स्वसंस्कार और स्वनियंत्रण की प्रक्रिया मनुष्य को आत्मविकास की ओर अग्रसर करती है।
इस श्रृंखला का उद्देश्य केवल व्यक्ति को अपने अस्तित्व का परिचय देना नहीं, बल्कि उसे अपने कर्तव्यों, संस्कारों और उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करना भी है। स्वयं का विकास तभी सार्थक है, जब उसका सकारात्मक प्रभाव परिवार, समाज, संस्कृति, राष्ट्र और संपूर्ण मानवता पर पड़े। स्वाभिमान के साथ विनम्रता, स्वतंत्रता के साथ अनुशासन और आत्मविकास के साथ परोपकार की भावना ही जीवन को वास्तविक ऊँचाई प्रदान करती है।
मेरा विश्वास है कि मनुष्य का सबसे बड़ा शिक्षक उसका अपना विवेक है और सबसे बड़ी पाठशाला उसका अंतर्मन। आवश्यकता केवल इतनी है कि वह स्वयं से प्रश्न करना सीखे, अपनी कमियों को स्वीकार करे और अपने गुणों को विकसित करने का संकल्प ले।
अंततः यही कहना चाहूँगा कि ‘स्व’ की पहचान से आत्मसम्मान, आत्मसम्मान से आत्मविश्वास, आत्मविश्वास से आत्मविकास और आत्मविकास से लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
यह कृति पाठकगण इसे पढ़कर अपने विचारों का मूल्यांकन करें तथा इसके संदेशों को जीवन में अपनाने का प्रयास करें, यही मेरी हार्दिक कामना है।
अशोक कुमार जाखड़ निस्वार्थी
सरकारी अभिलेखों के अनुसार आपका शुभ नाम श्री अशोक कुमार है, जबकि साहित्य जगत में आप अशोक कुमार जाखड़ 'निस्वार्थी' के नाम से सुविख्यात हैं।
सरकारी दस्तावेजों के अनुसार आपका जन्म 01 जनवरी 1958 को हुआ।
आपके पूज्य पिता जी का नाम स्वर्गीय श्री कुडे राम जाखड़ तथा पूज्य माता जी का नाम श्रीमती बंसती देवी है।
02. शैक्षिक योग्यता: आपने इंटरमीडिएट तक की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है। तत्पश्चात स्वाध्याय, साधना और साहित्य सेवा के बल पर आपने मार्च 2024 में GNOU से डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D.Litt.) की मानद उपाधि अर्जित की, जो आपकी साहित्यिक तपस्या का प्रमाण है।
03. वैवाहिक जीवन एवं संतान: आपका शुभ विवाह 30 अप्रैल 1980 को श्रीमती विमला देवी के साथ संपन्न हुआ। ईश्वर की कृपा से आपको एक सुपुत्र रत्न की प्राप्ति हुई, जो वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डिप्टी कमांडेंट के गौरवमयी पद पर राष्ट्र सेवा में सेवारत हैं।
04. राजकीय सेवा (व्यवसाय): आपने 01 दिसम्बर 1980 को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), गृह मंत्रालय, भारत सरकार में सिपाही के पद पर भर्ती होकर राष्ट्र सेवा का व्रत धारण किया। निरन्तर 37 वर्ष 01 माह तक अनवरत, निष्ठापूर्वक सेवा करते हुए आप 31 दिसम्बर 2017 को सहायक उप-निरीक्षक (ASI) के पद से सेवानिवृत्त हुए।
05. सेवा का स्वरूप: अपने दीर्घ सेवाकाल में आपने अत्यंत विविधतापूर्ण और उत्तरदायित्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया, जिनमें- सामान्य शिफ्ट ड्यूटी, जनरल ड्यूटी, एडम ड्यूटी, ट्रैफिक ड्यूटी, अग्निशमन विभाग ड्यूटी, क्वार्टर गार्ड ड्यूटी, कोत एन.सी.ओ. ड्यूटी, मेस कमांडर ड्यूटी, इसरो सैटेलाइट-चंद्रयान आदि की लॉन्चिंग ड्यूटी, चुनाव ड्यूटी, कंपनी राइटर ड्यूटी, कॉमनवेल्थ गेम्स में लाइजन ऑफिसर ड्यूटी, सी.एच.एम. ड्यूटी, बी.एच.एम. ड्यूटी, पोस्ट कमांडर ड्यूटी, ट्रेनिंग इंचार्ज ड्यूटी, कैंटीन इंचार्ज ड्यूटी, मेस सेक्रेटरी ड्यूटी, CISF भर्ती ड्यूटी, शिफ्ट इंचार्ज ड्यूटी और क्वार्टर मास्टर ड्यूटी प्रमुख हैं।
06. गुरुधारण: आपके प्रथम गुरु आपके पूज्य पिता श्री कुडे राम जाखड़ ही रहे, जिन्होंने जन्म से लेकर वर्ष 2003 तक आपका मार्गदर्शन किया। वर्ष 2003 में आप सतगुरु शरणागत श्री श्री 1008 संतोष पुरी जी महाराज, लावा माजरा आश्रम, डी.पी.एस. स्कूल के सामने, झज्जर-बहादुरगढ़ रोड स्थित धाम में सतगुरु जी की शरण में आए और तब से आप उनके शिष्यत्व में आध्यात्मिक पथ पर अग्रसर हैं।
07. साहित्यिक सम्मान: साहित्य सेवा के फलस्वरूप आपको स्थानीय संस्थाओं से लेकर अनेक राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन 1000 से अधिक सम्मानों से अलंकृत किया जा चुका है। आपकी साहित्यिक कीर्तिमान बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड फॉर अवर स्टार, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, जीनियस बुक ऑफ रिकॉर्ड आदि में 12 से अधिक बार दर्ज हो चुकी है, जो अपने आप में एक अद्वितीय उपलब्धि है।
08. वर्तमान साहित्यिक सेवा:
वर्तमान में आपके द्वारा चार साहित्यिक राष्ट्रीय समूहों का विधिवत पंजीकरण कराया गया है-
1. निस्वार्थी राष्ट्रीय समूह
2. देशभक्ति समूह
3. हिंदी काव्य समूह
4. हरियाणवी समूह, ढाणा, झज्जर, हरियाणा - 124146
इन चारों समूहों की पंजीयन संख्या UDYAM-HR-07-0013422 है। इन समूहों के माध्यम से आप ऑनलाइन और ऑफलाइन साहित्यिक आयोजन, सम्मान समारोह, पुस्तक विमोचन आदि कार्यक्रमों द्वारा हिंदी एवं हरियाणवी साहित्य की अनवरत सेवा कर रहे हैं।
09. स्थायी पता एवं संपर्क:
श्री अशोक कुमार जाखड़ 'निस्वार्थी'
Ex-CISF
ग्राम- ढाणा, जिला- झज्जर, हरियाणा- 124146
ईमेल- niswarthijakhar@gmail.com / ashokkumarjakhar1958@gmail.com
ISBN: 9788118369875
Publisher: Sjain Publication
Number of Pages: 135
Dimensions: 5.5"x8.5"
Interior Pages: B&W
Binding:
Paperback (Perfect Binding)
Availability:
In Stock (Print on Demand)