You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

चौखट के भीतर की हिंसा अक्सर ख़बर बनने से पहले चुप्पी बन जाती है।

‘चौखट, चूल्हा और चुप्पी’ में कवि और स्तंभकार ऋषभदेव शर्मा की वे 70 समसामयिक टिप्पणियाँ संकलित हैं जो 2018 से 2026 के बीच ‘डेली हिंदी मिलाप’ में छपीं। इनकी ज़मीन है घर, परिवार और परंपरा : वह दायरा जिसे स्त्री का सुरक्षित संसार कहा जाता रहा है।

पुस्तक चार भागों में है :

विवाह, प्रेम और परिवार : दहेज, घरेलू हिंसा, लिव-इन और बदलते रिश्ते

परंपरा के नाम पर : बाल विवाह, विधवा-प्रथाएँ, डायन हत्याएँ और ऑनर किलिंग

देह, रूप और नैतिकता : पहनावा, रंग, मासिक धर्म और गर्भपात

पुरुष जगत के आईने में : जब पुरुष कभी कठघरे में है, तो कभी अनसुना

हर टिप्पणी एक पृष्ठ की है और अपनी तिथि के साथ छपी है।

यह पुस्तक किनके लिए है : स्त्री-विमर्श और समाजशास्त्र के अध्येता, सिविल सेवा परीक्षाओं में निबंध की तैयारी करने वाले, और हर वह पाठक जो घर की चौखट के भीतर के सवालों को समझना चाहता है।

‘समकाल में स्त्री’ शृंखला की तीसरी और अंतिम पुस्तक। पहली : ‘देह, दंड और न्याय’। दूसरी : ‘सत्ता, संघर्ष और शिखर’।

Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book चौखट, चूल्हा और चुप्पी.