You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
अस्पताल का गलियारा। दरवाज़े पर लिखा है "कैथ लैब — प्रवेश निषेध"। अंदर पिताजी हैं। डॉक्टर ने कहा था — "एंजियोग्राफी करनी पड़ेगी, और अगर ब्लॉकेज मिली तो शायद उसी वक्त स्टेंट डालना पड़े।"
बेटे ने सहमति पत्र पर दस्तखत कर दिए। पर उसके मन में बीस सवाल हैं, और उसने एक भी नहीं पूछा।
एक हृदय शल्य चिकित्सक की कलम से यह पुस्तक उन बीस सवालों के लिए है — एंजियोग्राफी कब ज़रूरी है और कब नहीं, कैथ लैब में मिनट दर मिनट क्या होता है, अपनी रिपोर्ट कैसे पढ़ें, स्टेंट के प्रकार और कीमत, दवाएँ, जोखिम, और स्टेंट के बाद का पूरा जीवन।
साथ में वह ईमानदार तुलना भी — कब दवा काफ़ी है, कब स्टेंट, और कब बाईपास बेहतर है।
इस पुस्तक में:
• एंजियोग्राफी ऑपरेशन नहीं है
• ब्लॉकेज का प्रतिशत अकेले फ़ैसला नहीं करता
• हर ब्लॉकेज में स्टेंट ज़रूरी नहीं
• स्टेंट के बाद खून पतला करने की दवा अपने आप बंद न करें
• तीस आम सवालों के सीधे जवाब
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book एंजियोग्राफी एंजियोप्लास्टी और स्टेंट.