You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

द सेवंथ पीक - सात दिन, सात ख़ून

परमेश्वर राठी "परम"
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Mystery & Crime
Language: Hindi
Price: ₹399 + shipping
Price: ₹399 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

शिमला की बर्फीली वादियों में दबा एक खौफनाक राज... और सात रसूखदार कातिल!

द सेवंथ पीक - सात दिन, सात ख़ून (एसीपी विक्रम राठौड़ मर्डर मिस्ट्री 2)

सुधीर वर्मा... एक निडर RTI एक्टिविस्ट, जो मॉल रोड स्थित अपने दफ़्तर में मृत पाए गए। सिर में गोली... और पुलिस का घिसा-पिटा बयान — "ख़ुदकुशी!"

लेकिन क्या यह सच में आत्महत्या थी? या फिर एक सोची-समझी क्रूर हत्या?

सुधीर उन दिनों शिमला के सबसे बड़े ज़मीन घोटाले “हिमालयन हाइट्स घोटाला” की पड़ताल कर रहे थे.......।"

जब भ्रष्ट सिस्टम और पुलिस ने केस बंद कर दिया, तब सुधीर की पत्नी ने शिमला यूनिवर्सिटी के जाने-माने फॉरेंसिक साइकोलॉजिस्ट प्रोफ़ेसर से संपर्क किया। तीन महीने की खौफनाक जाँच के बाद जो सच सामने आया, उसने पूरे हिमाचल को हिलाकर रख दिया!

अब इस अंधेरे दलदल से सच को बाहर निकालने आ रहा है एक ही नाम... एसीपी विक्रम राठौड़!

क्या विक्रम राठौड़ इन सात कड़ियों को जोड़ पाएंगे?

लेखक परमेश्वर राठी 'परम' की लेखनी से निकला एक हाहाकारी और रोंगटे खड़े कर देने वाला सस्पेंस थ्रिलर शाहकार!

सात दिन...... सात ख़ून!

About the Author

परमेश्वर राठी “परम” पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जो न केवल संख्याओं की पेचीदा दुनिया को सुलझाते हैं बल्कि शब्दों के जादू से सस्पेंस का ताना-बाना बुनते हैं। बचपन से ही हिंदी साहित्य के गहरे समंदर, क्राइम थ्रिलर और बॉलीवुड की सस्पेंस-मसाला फिल्मों ने उनके भीतर एक खोजी और कहानीकार को जिंदा रखा। CA की व्यस्ततम पढ़ाई और प्रैक्टिस के बीच भी उन्होंने अपनी रचनात्मकता की धार को कम नहीं होने दिया।

परमेश्वर का मानना है कि हर सीए सिर्फ बैलेंस शीट ही नहीं मिलाता, बल्कि उसके भीतर एक गहरी और दिलचस्प कहानी भी छिपी होती है—ज़रूरत है तो बस उस कहानी को पन्नों पर उतारने की।

Book Details

Number of Pages: 187
Dimensions: 8.27"x11.69"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

द सेवंथ पीक - सात दिन, सात ख़ून

द सेवंथ पीक - सात दिन, सात ख़ून

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book द सेवंथ पीक - सात दिन, सात ख़ून.

Other Books in Literature & Fiction, Mystery & Crime

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.