You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
नौ सेकंड में क्या बदल सकता है?
न्यूयॉर्क की एक सुबह, ठीक नौ बजकर बारह मिनट पर, पूरा शहर नौ सेकंड के लिए अँधेरे में डूब जाता है। संयुक्त राष्ट्र में हमले का शोर है, पर असली खेल कहीं और चल रहा है। एक सफ़ेद वैन में उलटी गिनती रुकी है, एक निशानेबाज़ की नली नौ सेकंड के लिए बंद है, और दिल्ली के सबसे गुप्त दस्तावेज़ की तिजोरी चुपचाप खुल चुकी है।
विक्रम, जो अभी-अभी शून्य की कोठरी से निकला है, अनाया के पास लौटा है। रात की हर साँस में प्यार है, और हर सुबह में एक नया ख़तरा। एक भीतरी ग़द्दार, कान में बैठा तार, और एक आवाज़ जो कहती है, "अनाया को लाना।"
क्या वह उसे बचा पाएगा, जिसे वह सबसे ज़्यादा चाहता है? और जब पहली बर्फ़ गिरेगी, तो मोंटे कार्लो में कौन इंतज़ार कर रहा होगा?
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book न्यूयॉर्क की नौ सेकंड.