You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
यह पुस्तक उसी की कहानी कहती है, जो निराशा, चिंता और तनाव के इर्द-गिर्द घूम रहा है। जिसके जीवन में सत्संग और आध्यात्मिकता नहीं है, वह इस पुस्तक को पढ़कर पहले स्वयं को देखेगा, फिर दूसरों को देगा।
क्या मन की बेचैनी से मुक्ति संभव है? क्या दुःख, चिंता और अवसाद से बाहर निकल कर परमानंद को पाया जा सकता है? इस पुस्तक में गीता और संतों की समझ को अपनाकर, संत समागम, सत्संग, भक्ति और जीवन के अनुभवों के माध्यम से मन की शांति और परमानंद का सरल मार्ग बताया गया है। यह पुस्तक उन सब के लिए है जो मन की अशांति से परेशान हैं और जीवन में सच्ची शांति चाहते हैं। लेखक भक्ति और सत्संग को केवल मानने वाले नहीं, बल्कि जीवन का आधार मानने वाले हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य है कि गीता और संतों की समझ को अपनाकर, निराशा से घिरे लोगों के जीवन में आशा का संचार हो, सकारात्मकता आये और दुःख, चिंता, तनाव से ग्रसित जीवन परमानंद की ओर अग्रसर हो जाये। अगर किसी एक के भी जीवन में आशा जाग जाये, तो उनका पुस्तक लिखना सफल हो जायेगा।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book अवसाद से परमानंद की ओर.