Ratings & Reviews

कविताएं बोलती हैं

कविताएं बोलती हैं

(5.00 out of 5)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

1 Customer Review

Showing 1 out of 1
SUBHASHSEH 1 year ago

उतर आती हैं जब कागज़ पर.....

जब जिह्वाओं पर लग जाएं ताले,
मन के भाव कोई ना निकाले।
जब दिल हो जाएं काले,
और मस्तिष्कों में लग जाएं जाले।।
तो कोनों खुदरों से निकल आती हैं,
सारे जग की व्यथा सुनाती हैं।
दिलों के भाव फरोलती हैं,
कविताएं बोलती हैं।।
जब रक्षक भक्षक बन जाए,
जनता को रह रह तड़पाये।
और उसकी वाणी को दबाये,
कोई रास्ता नज़र ना आये।।
तो, कविताएं बोलती हैं,
हां हां, कविताएं बोलती हैं।
कोनों खुदरों से निकल आती हैं,
सारे जग की व्यथा सुनाती हैं।
दिलों के भाव फरोलती हैं,
कविताएं बोलती हैं।।
और, जब खुशी से मन भर आए,
और नाचने को मनवा चाहे।
विचारों की बरखा आए,
और भावों की गंगा बहाए।।
तो, कविताएं बोलती हैं,
खुशी में डोलती हैं।
सतरंगी रंगो से भरी भावनाएं,
भावों में घोलती हैं।।
हां हां, कविताएं बोलती हैं।
कविताएं बोलती हैं।।