You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

SPANDAN ( स्पंदन )

ANJU BHANU
Type: Print Book
Genre: Poetry
Language: Hindi
Price: ₹172 + shipping
Price: ₹172 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

स्पंदन - सूक्ष्म, संवेदना, कंपन, प्रज्ञा, जीवन और मृत्यु के बीच स्थित वह अदृश्य माध्यम है, जो हमें जोड़ता है। मेरे विचार से अंग्रेज़ी के शब्द “Consciousness / कॉन्शसनेस” स्पंदन है। चेतना का अनुभव भी कहीं न कहीं स्पंदन के माध्यम से ही होता है—एक ऐसी सूक्ष्म गतिविधि, जो दिखाई नहीं देती, लेकिन जिसके होने का आभास हर क्षण होता रहता है ।
हमारे भीतर उठती हर अनुभूति, हर विचार, हर भावना और हर सांस में एक स्पंदन है। हृदय की धड़कन हो, सांस का आना-जाना हो, मन में उठती कोई इच्छा हो या आत्मा की कोई कही - अनकही पुकार—इन सबके मूल में एक सूक्ष्म कंपन है – स्पंदन ।
हम जिसे आत्मा कहते हैं, जिसे प्राण कहते हैं, शायद वे सभी उसी स्पंदन के अलग-अलग आकार हैं। वे सभी उसी स्पंदन से निकले हैं, उसी में जीवित हैं और शायद अंततः उसी में विलीन हो जाते हैं।
स्पंदन न जीता है, न मरता है। वह शाश्वत है। स्पंदन है, तो चेतना है, चेतना है, तो जीवन है, और जहाँ जीवन है, वहाँ गति है, अनुभूति है, अस्तित्व है।

About the Author

कवित्री, लेखिका और निर्देशिका – अंजु भानु
अंजु भानु एक नैचुरोपैथ डॉक्टर हैं, जो मुंबई में निवास करती हैं। लेखन उनका जुनून है।उन्होंने कई पुस्तकों का सह-लेखन किया है। अनवॉइस्ड हार्ट ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा उनकी कहानी "वक़्त और हमारी ज़िंदगी" को सम्मानित किया गया है। 10 जनवरी 2026 को आयोजित पाँच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी लिटरेचर फेस्टिवल में उनकी कविता "गांधारी" को विश्व हिंदी अकादमी द्वारा सर्वश्रेस्ठ कविता का अवार्ड दिया गया। लेखन के अतिरिक्त उन्होंने "एक्रोस द ब्रिज" (Across the Bridge) नामक श्रृंखला का निर्देशन भी किया है, जो काउंसलिंग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालने का एक सार्थक प्रयास है। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें 31 जुलाई 2026 को मालवा रंगमंच समिति द्वारा षण्मुखानंद हॉल, सायन (मुंबई) में सम्मानित किया गया।

Book Details

Number of Pages: 87
Dimensions: 6.03"x8.98"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

SPANDAN ( स्पंदन )

SPANDAN ( स्पंदन )

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book SPANDAN ( स्पंदन ).

Other Books in Poetry

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.