You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

THE SECRET OF PAKISTAN (HINDI)

patriotic, horror, romance, suspense
ARIF SHAH
Type: Print Book
Genre: Romance, Horror
Language: Hindi, English
Price: ₹499 + shipping
Price: ₹499 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

यह सिर्फ़ एक उपन्यास नहीं, बल्कि एक साज़िश का पर्दाफ़ाश है!

क्या आपने कभी सोचा है कि जो देश नफ़रत के सहारे ज़िंदा है, वह अचानक दोस्ती का हाथ क्यों बढ़ाएगा?

धीरज सिंघानिया को 15 अगस्त के दिन पाकिस्तान में तिरंगा फहराने की इजाज़त क्यों दी गई?
क्या यह महज़ एक संयोग है या भारत के ख़िलाफ़ रची गई सबसे बड़ी साज़िश?

और आखिर उसकी पाकिस्तानी पत्नी **ज़ीनत**, उसे **‘भैया’** कहकर राखी बाँधने की कोशिश क्यों करती है?

प्यार, देशभक्ति, डर और सस्पेंस-थ्रिलर** से इतनी बारीकी से बुनी गई कहानी, जहाँ हर मोड़ पर आपका तर्क जवाब दे जाएगा।

आप इस उपन्यास को पूरा किए बिना सो नहीं पाएँगे!

हर पन्ने पर एक नया राज़…
और हर राज़ के पीछे छिपी है एक खौफ़नाक साज़िश।

यह कहानी आपको अंदर तक झकझोर देगी।

और जिसे आप **अंत** समझ रहे हैं…
**वहीं से असली कहानी शुरू होती है।**

तो आज ही पढ़िए —
The Secret of Pakistan

About the Author

मेरा नाम आरिफ शाह है, मैं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर (औरंगाबाद ) से हूं।

कहानियां लिखने का शौक मुझे बचपन से है।
मैं पंद्रह साल की उम्र से लिख रहा हूं।
लगभग इकतीस साल बाद, अपनी ग्यारह कहानियों में से एक कहानी "द सीक्रेट ऑफ पाकिस्तान" को उपन्यास के रूप में आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं।
इस कहानी को लिखने की प्रेरणा मुझे दो हज़ार तीन में
फिल्म निर्देशक 'राम गोपाल वर्मा' जी से मिली।
उनका मराठी न्यूज़ पेपर _दैनिक लोकमत_ में इश्तहार आया था -
"झपाटलेल्या वर्माला कथा पाठवा आणि लाख रुपये बक्षीस मिळवा"
मतलब - प्रसिद्ध चित्रपट निर्माता निर्देशक राम गोपाल वर्मा को अच्छी कहानी भेजो और लाख रुपये इनाम ले जाओ।
ये इश्तहार पढ़कर मैंने "द सीक्रेट ऑफ पाकिस्तान" लिखने की शुरुआत की थी, पहले टाइटल कोई और था।
उनसे मिलने की मैंने बहुत कोशिश की। कई बार उन्हें स्क्रिप्ट कोरियर और रजिस्टर डाक से भी भेजी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, रिलायंस - जितने भी OTT प्लेटफॉर्म हैं, सबके ऑफिस के चक्कर काटे, मेल किए लेकिन किसीने ना समय दिया ना मेरी बात सुनी।
मैंने जितनी भी कहानियां लिखी हैं, सब फिल्मी फॉर्मेट
में लिखी हैं।
मेरा सपना फिल्म बनाना था।
1995 में मैं फिल्म राइटर एसोसिएशन का मेंबर बना।
तब SWA का ऑफिस दादर, रणजीत स्टूडियो में हुआ करता था।
मेरा SWA मेंबरशिप नंबर: 5284 - आरिफ शाह के नाम से आज भी दर्ज है।
पिछले 31 सालों में मैं लगभग दो सौ से ज्यादा बार मुंबई आया।
ऐसा कोई निर्देशक, निर्माता या एक्टर्स नहीं जिससे मिलने की मैंने कोशिश ना की हो।
हर ऑफिस, हर घर, हर स्टूडियोज गया।
किसी ने कहानी सुनने की बात तो बहुत दूर, एक मिनट का समय तक नहीं दिया। ये सिर्फ मेरी कहानी नहीं है यह हर नए लेखक की कहानी है।
गुस्से में मैंने सोचा - अब खुद फिल्म बनाऊंगा।
लेकिन ये मेरी सबसे बड़ी भूल थी।
मुंबई में कई लोगों ने मुझे ठगा और बीस सालों में मैंने
बहुत पैसे बर्बाद कर दिए।
कई बार गुस्से में अपनी कहानियां जला भी दीं।
लेकिन वो दिमाग से डिलीट नहीं हुईं।
जितनी बार उनसे दूर भागा, उतनी बार वो मुझे वापस खींच लाईं।
और हर बार पहले से ज्यादा दमदार होकर लौटीं।

Book Details

Publisher: ARIF SHAH
Number of Pages: 134
Dimensions: 6.00"x8.75"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

THE SECRET OF PAKISTAN (HINDI)

THE SECRET OF PAKISTAN (HINDI)

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book THE SECRET OF PAKISTAN (HINDI).

Other Books in Romance, Horror

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.