You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
ये वही किताब है, जो काश मुझे किसी ने पहले बताई होती! आप बहुत खुशकिस्मत हैं कि आपको यह किताब आज मिल गई। क्योंकि सही उम्र में, सही समय पर सही किताब मिल जाए, तो ज़िंदगी बहुत आसान हो जाती है और कामयाबी बहुत तेज़ी से मिलने लगती है।
अब तक लोगों ने आपको जो कुछ भी कहा, आपने जो माना, सुना, देखा और ज़िंदगी ने आपके साथ जो कुछ भी किया, अब उसे भूल जाइए। अपनी पुरानी सोच, बुरी आदतों, बेवजह की चिंताओं और असफलताओं को यहीं छोड़ दीजिए। इस किताब को खुले नज़रिए से पढ़िए, क्योंकि इसके आखिरी पन्ने तक पहुँचते-पहुँचते आप खुद को एक नए नज़रिए से देखना शुरू कर देंगे। आप एक ऐसे प्रभावशाली इंसान बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगे, जो अलग सोचता है, अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनूनी रहता है, अपने काम पर पूरा ध्यान देता है, रिश्तों को खूबसूरती से निभाता है, मन से शांत रहता है और ज़िंदगी के हर पल के लिए आभारी रहकर ज़िंदगी में आगे बढ़ता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग जीवन में लगातार आगे कैसे बढ़ते रहते हैं? इसका रहस्य केवल मेहनत या किस्मत में नहीं, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को समझने में छिपा है। जो ये किताब आपको सिखाएगी।
अब समय है खुद का सबसे बेहतर रूप बनने का!
The Mindset Detox आपको जीवन के आठ महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद करेगी:
• Mind Development: बेहतर सोच और मजबूत Mindset विकसित करना।
• Healthy Living: अच्छी आदतें और बेहतर Lifestyle अपनाना।
• Social Intelligence: लोगों को समझना और मजबूत रिश्ते बनाना।
• Family Importance: परिवार और रिश्तों की असली अहमियत समझना।
• Financial Education: पैसों को समझदारी से Manage करना और अमीर बनना।
• Career Growth: अपनी छिपी क्षमताओं को पहचानना और Career में आगे बढ़ना।
• Inner Wisdom: खुद को समझना और मानसिक असली शांति पाना।
• Life Fulfillment: खुशी को समझना, एक संतुलित, खुशहाल और Meaningful ज़िंदगी जीना।
•
हममें से ज्यादातर लोग कई बार गलत फैसले लेते हैं, अच्छे मौके गंवा देते हैं, रिश्तों में गलतियां करते हैं और अपनी क्षमताओं को पहचानने में बहुत देर कर देते हैं। लेकिन सही समय पर सीखे गए जीवन के सबक आपको ऐसी गलतियों से बचा सकते हैं।
इस किताब में आपको ऐसे जीवन बदलने वाले विचार मिलेंगे, जो आपकी सोच, आदतों, फैसलों और ज़िंदगी को देखने का नज़रिया पूरी तरह से बदल देंगे। और लोगों की तरह सही उम्र और अनुभव के इंतज़ार में अपने जीवन के ये कीमती साल बर्बाद मत कीजिए। आज ही इस किताब को पढ़ना शुरू कीजिए और खुद को सबसे बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़िए, क्योंकि कुछ साल बाद आप क्या बनेंगे, वो इसी से तय होगा कि आप आज खुद को कैसे Educate कर रहे हैं।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book The Mindset Detox.