You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
अधूरी सफर
कुछ कहानियाँ लिखी नहीं जातीं… जीनी पड़ती हैं।
यह एक साधारण इंसान की असाधारण जीवन-यात्रा की कहानी है। बचपन, स्कूल, कॉलेज, नौकरी और व्यवसाय से शुरू हुआ यह सफर कई उतार-चढ़ाव से होकर गुज़रा।
ज़िंदगी हमेशा हमारी योजनाओं के अनुसार नहीं चलती। एक गंभीर बीमारी ने सब कुछ बदलकर रख दिया। शरीर ने साथ छोड़ दिया, जीवन की दिशा बदल गई और हर दिन एक नई चुनौती बन गया।
लेकिन मुश्किलों के बीच भी उम्मीद बाकी थी। परिवार का साथ, हिम्मत और दोबारा खड़े होने की कोशिश ने जीवन को एक नया मोड़ दिया। इसी संघर्ष के बीच एक नई पहचान जन्मी—एक लेखक की पहचान।
‘अधूरी सफर’ केवल संघर्ष की कहानी नहीं, बल्कि टूटकर भी फिर से उठने, उम्मीद बनाए रखने और जीवन को नए सिरे से शुरू करने की कहानी है।
यह कोई कल्पना नहीं, बल्कि जीवन के वास्तविक अनुभवों से निकली एक सच्ची दास्तान है।
क्योंकि कभी-कभी ज़िंदगी हमें उस रास्ते पर ले जाती है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती… और वही रास्ता हमारी पहचान बन जाता है।
यह है मेरी अधूरी सफर…
— दिलीप पटेल
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Adhuri Safar.