You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
“वेटिंग रूम में बिताया गया समय अब बनेगा मनोरंजक!”
डेंटिस्ट के पास आने के बाद अपने नंबर का इंतज़ार करना किसे पसंद होता है?
लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं!
‘दाँत और रोचक बातें’ यह पुस्तक आपका यह समय मज़ेदार बनाने के लिए ही तैयार की गई है।
इस पुस्तक में डॉ. डेंट ने दाँतों की दुनिया से जुड़ी 500 ऐसी रोचक बातें इकट्ठा की हैं, जिन्हें पढ़कर आप हैरान भी होंगे और मुस्कुराएँगे भी।
क्या आप जानते हैं?
कॉटन कैंडी का आविष्कार एक डेंटिस्ट ने किया था!
अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में दाँत कैसे ब्रश करते हैं?
और हाँ… ब्रश करने के तुरंत बाद कुल्ला क्यों नहीं करना चाहिए?
इन जैसे कई सवालों के जवाब, मज़ेदार किस्से और दाँतों की सेहत के लिए आसान टिप्स इस पुस्तक में शामिल हैं।
इस पुस्तक को कहीं से भी खोलिए और पढ़ना शुरू कीजिए।
यहाँ कोई उबाऊ मेडिकल लेक्चर नहीं है—सिर्फ़ मनोरंजन और ज्ञान है।
पढ़िए, मुस्कुराइए और एक सुंदर स्माइल के साथ घर जाइए!
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book दाँत और मज़ेदार बातें.