You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
जीवन की भागदौड़ और विशेषकर MBBS जैसे कठिन और अत्यंत व्यस्त पाठ्यक्रम के बीच मन की शांति पाना एक सौभाग्य की बात है। मेरी MBBS की पढ़ाई के दौरान, मेरी दिनचर्या का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा भगवान की पुस्तकें पढ़ना भी होता था। इसी नित्यक्रम और पठन के दौरान मेरे हृदय में ईश्वर के प्रति भक्तिरस कब जागृत हो गया, इसका मुझे स्वयं भी पता नहीं चला। प्रभुभक्ति के उस अद्भुत रस में मुझे एक अलग ही प्रकार की ऊर्जा और सकारात्मकता का अनुभव हुआ।
सामान्य तौर पर मैंने देखा है कि ऑनलाइन या ऑफलाइन मिलने वाली धार्मिक पुस्तकें और ग्रंथ बहुत ही विस्तृत और अधिक पन्नों वाले होते हैं। आज के इस तेज युग में समय के अभाव के कारण हम कई बार उन पुस्तकों को पूरा नहीं पढ़ पाते हैं या फिर उन्हें बीच में ही छोड़ देते हैं। हमारे धर्म के महान पाठ और ईश्वर की लीलाएं लोगों तक सरलता से पहुंचनी चाहिए, इसी विचार से इस पुस्तक का जन्म हुआ है।
इसीलिए मैंने इस पुस्तक में देवाधिदेव महादेव के 19 अवतारों की कथा और उनके उद्देश्य को अत्यंत सादी, सरल और सहजता से समझ में आने वाली भाषा में प्रस्तुत करने का एक विनम्र प्रयास किया है। मेरा मुख्य उद्देश्य यह है कि घर के बुजुर्गों से लेकर छोटे बच्चे भी शिवजी के इन विभिन्न अवतारों की महिमा को आसानी से समझ सकें। इतना ही नहीं, बल्कि हर अवतार के पीछे छिपी सटीक 'सीख' को वे अपने जीवन में उतारकर एक सच्चे और प्रगतिशील मार्ग पर आगे बढ़ सकें।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book शिवजी के 19 अवतार.