You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
क्या आपको याद है वो दिन, जब आप मज़े से टीवी देख रहे होते थे और अचानक घर में किसी के आने की खबर मिलती थी?
बस फिर क्या था! घर से आवाज़ आती थी—"जल्दी टीवी बंद करो, घर में मेहमान आए हैं!"
उसके बाद टीवी बंद, आवाज़ धीमी, चेहरे पर बनावटी मुस्कान और मेहमानों के सामने अच्छे बच्चे बनने की तैयारी शुरू हो जाती थी।
यह किताब बचपन के उन्हीं मज़ेदार और यादगार पलों की याद दिलाती है, जब छोटी-छोटी बातें भी बड़ी घटनाएँ बन जाती थीं। घर का माहौल, रिश्तेदारों का आना, बच्चों की मासूम शरारतें और बड़ों की अनोखी हिदायतें—सब कुछ इस यादों भरे सफर का हिस्सा हैं।
यह सिर्फ एक किताब नहीं, बल्कि उस दौर की झलक है जिसे पढ़ते हुए आप कई बार कहेंगे—अरे! ऐसा तो हमारे घर में भी होता था!
आइए, लौट चलते हैं अपने उसी प्यारे बचपन में।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book घर में मेहमान आए हैं, अब टीवी बंद करो!.