You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

कभी धूप, कभी छाँव (eBook)

(कहानी संग्रह)
Type: e-book
Genre: Literature & Fiction, Romance
Language: Hindi
Price: ₹165
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

जीवन अपने आप में एक ऐसी कहानी है, जिसमें सुख-दुःख, प्रेम-विरह, आशा-निराशा और संघर्ष-सफलता के अनेक रंग समाहित हैं। कभी परिस्थितियाँ अनुकूल होकर मन को आनंद से भर देती हैं, तो कभी चुनौतियाँ हमें भीतर तक झकझोर देती हैं। इन्हीं अनुभवों के बीच मनुष्य अपने संबंधों, संवेदनाओं और स्मृतियों के सहारे जीवन की यात्रा तय करता है। प्रस्तुत कहानी-संग्रह ‘कभी धूप, कभी छाँव’ इसी जीवन-यात्रा का साहित्यिक प्रतिबिंब है।
इस संग्रह की कहानियाँ हमारे आसपास बिखरे जीवन के विविध रूपों को अभिव्यक्त करती हैं। ‘मैं और मेरे पड़ोसी’ में सामाजिक संबंधों की आत्मीयता है, तो ‘मेरे पिताजी’ में पिता के निःस्वार्थ प्रेम और त्याग की अनुभूति। ‘कल की बात’ अतीत की स्मृतियों को वर्तमान से जोड़ती है, जबकि ‘पहली हवाई यात्रा’ नए अनुभवों और सपनों की उड़ान का परिचय देती है। ‘रोबोट और इंसान’ आधुनिक तकनीक के बीच मानवीय संवेदनाओं की महत्ता को रेखांकित करती है, वहीं ‘मेरा गाँव’ अपनी मिट्टी, जड़ों और सांस्कृतिक विरासत के प्रति आत्मीय लगाव जगाती है।
‘बदलता समय’, ‘खुशी के आँसू’, ‘कभी धूप, कभी छाँव’ और ‘बारिश के दिन’ जीवन के बदलते रंगों, भावनात्मक संघर्षों तथा आशा की निरंतरता को सामने लाती हैं।

About the Author

एडवोकेट नवल किशोर सोनी
माता-पिता : स्व.श्रीमती कमला देवी, स्व. श्री लड्डू लाल सोनी
जन्म: 10 नवम्बर 1974, माँगरोल, जिला बारां, राजस्थान
जीवन संगिनी: श्रीमती मंजू सोनी (प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, अजमेर)
पुत्री: नव्या सोनी (अध्ययनरत)
शिक्षा: एम.ए., बी.एड़., एल.एल.बी., एम.एस.डब्ल्यू.(समाज कार्य में स्नातकोत्तर)
सामाजिक सरोकारों से विशेष जुड़ाव। साहित्य कलाओं में अभिरुचि।
काव्य संग्रह : बोधि प्रकाशन, जयपुर से निराशाओं के पार काव्य संग्रह (2022) आओ, तुम्हें मैं मीत लिखूँ (2025), प्रकाशित।
उपन्यास : अर्पिता : एक देवदासी (शोषण से संघर्ष तक), रिश्ता तेरा मेरा (दो न्यायाधीशों की प्रेम कहानी), शहर,स्पा और चंचल : देह एक ज़ख्म अनेक, आचूकी: अधूरी पढ़ाई से नई उड़ान तक, रक्तिम क्षितिज के उस पार, जिस दिन भगवान मर गया (विश्वास से विवेक तक की यात्रा) माँ ने जो नहीं कहा….,सत्ता के सौदागर ।
कहानी संग्रह : कहानियों के आईने में जीवन कौशल (21वीं सदी के जीवन कौशलों पर आधारित कहानियाँ)
शिक्षा सम्बन्धित पुस्तकें: शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ एवं संभावनाएं -(2026), आखिरी बेंच वाला बच्चा-(संस्मरण),
आत्मकथा : संघर्ष से सृजन तक, प्रकाशित।
कविता, कहानी एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन। ‘शिक्षा विमर्श’ पत्रिका में शिक्षा पर विभिन्न आलेख प्रकाशित। प्रतिलिपि ऐप पर निरंतर कविताएँ , कहानियाँ और लेख प्रकाशित। शिक्षा और कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद और लेखन में रुचि। शिक्षा के माध्यम से बदलाव हेतु प्रयासरत। मृत्यु के बाद जीवन देने हेतु समस्त अंग और देह दान का संकल्प।
यूनिसेफ, ऑक्सफेम, केयर इण्डिया, दिगंतर, सेव द चिल्ड्रन जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओं के संचालन में सहयोग। समता शिक्षा समिति, शैक्षिक सरोकार मंच और तार्किक दुनिया के संस्थापक । वर्तमान में बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत रमन मैग्सेसे अवॉर्डी संस्था एजुकेट गर्ल्स के लिए शिक्षाक्रम, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और विषयवस्तु निर्माण के कार्य में संलग्न।

सम्पर्क :
मकान नंबर-15, विनायक विहार
गणपतपुरा, मानसरोवर,जयपुर 302020 (राजस्थान)
ई-मेल navalkishor.s@gmail.com

Book Details

Publisher: Naval Kishor Soni
Number of Pages: 216
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

कभी धूप, कभी छाँव

कभी धूप, कभी छाँव

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book कभी धूप, कभी छाँव.

Other Books in Literature & Fiction, Romance

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.