You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
इस पुस्तक का उद्देश्य केवल अंको का ज्ञान देना नहीं है, अपितु उस ज्ञान को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। अंक ज्योतिष हजारों वर्षों से दुनिया में जानी मानी सरलतम् विद्या है। अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है, जिसमें संख्याओं के माध्यम से किसी व्यक्ति के स्वभाव, गुण, कमजोरियों और जीवन की दिशा को समझने का प्रयास किया जाता है। इस विद्या के अनुसार प्रत्येक संख्या में एक विशेष ऊर्जा और अर्थ होता है, जो व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। अंक केवल एक संख्या नहीं होते, ये ब्रह्मांड की ऊर्जा, कंपन और भाग्य का संदेश होते हैं। अक्सर लोग अंक ज्योतिष को केवल भविष्य जानने का माध्यम मानते हैं। परन्तु वास्तव में यह स्वयं को समझने, ऊर्जा को संतुलित करने और सही दिशा में निर्णय लेने का विज्ञान है। जब हम अपनी जन्मतिथि, नाम और जीवन से जुड़े अंको को समझने लगते हैं तब हम अपनी समस्याओं के मूल कारणों को पहचानने पाते हैं। इतना ही नहीं अपने अंको को संतुलित कर हम अपने जीवन को संतुलित कर सकते हैं। अंक ज्योतिष कोई जादू नहीं, बल्कि जागरूकता और निरंतर अभ्यास की प्रक्रिया है। जब व्यक्ति अंको के साथ सामंजस्य बनाना सीख लेता है तब जीवन में स्थिरता, स्पष्टता और सकारात्मक परिवर्तन स्वाभाविक रूप से आने लगते हैं। हर अंक में एक विशेषता छिपी है, जो व्यक्ति के जन्म लेने की तिथि से ज्ञात हो सकती है। व्यक्ति के भाग्यांक, मूलांक से हम व्यक्ति की पसंद, स्वभाव, भविष्य, व्यक्तित्व, वैवाहिक सुख, उसके पूरे जीवन का विवेचन कर सकते हैं। यह पुस्तक पाठक को यह समझने का प्रयास है कि जीवन में आने वाली हर समस्या चाहे वो स्वास्थ्य से जुड़ी हो, धन से, रिश्तों से या आजीविका से केवल संयोग नहीं होती, उनके पीछे अंकों की एक विशेष ऊर्जा काम कर रही होती है। अततः, इस पुस्तक का उद्देश्य पाठक को दूसरों पर निर्भर बनने की बजाय स्वयं आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह अपने जीवन की दिशा को समझ सके, सुधार सके और आत्म- विश्वास के साथ आगे बढ़ सके।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book अंकों की शक्ति.