You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

मानव पूंजी निवेश एवं आर्थिक विकास : उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में (eBook)

Type: e-book
Genre: Business & Economics, Information Technology
Language: Hindi
Price: ₹780
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

यह पुस्तक “मानव पूंजी निवेश एवं आर्थिक विकास : उत्तर प्रदेश के संदर्भ में” केवल एक पुस्तक या शैक्षणिक योगदान ही नहीं है, बल्कि यह उन सभी के सहयोगों, प्रेरणाओं और मार्गदर्शन का सजीव परिणाम है। सबसे पहले, मैं अपने जीवनसाथी मो. आसिफ का आभार व्यक्त करती हूँ, जिनकी निरंतर प्रेरणा, सहयोग और मानसिक संबल ने इस यात्रा को सुगम बनाया। उनके धैर्य और विश्वास के बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाता। मैं विशेष रूप से डॉ. अजय कुमार तोमर, पूर्व प्राचार्य, डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ एवं भारतीय आर्थिक संघ के संरक्षक का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। उनके स्नेहिल मार्गदर्शन और विद्वतापूर्ण दृष्टिकोण ने पुस्तक के लेखन को नई दिशा प्रदान की। इसी क्रम में, श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या महाविद्यालय, हाथरस की पूर्व प्राचार्या, भारतीय आर्थिक संघ की वर्तमान सचिव और अर्थशास्त्र विभाग डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ की प्रोफेसर, प्रो. इंदु वार्ष्णेय का भी हार्दिक धन्यवाद, जिनकी प्रेरणा मेरे लिए निरंतर प्रकाशपुंज बनी रहीं।
अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मो. महमूद आलम, विभागीय सदस्य प्रोफेसर जे. पी. सिंह, तथा डॉ. यतीश दुबे के प्रति मैं गहन कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। आप सभी के शैक्षणिक सहयोग और रचनात्मक मार्गदर्शन ने इस पुस्तक की नींव को और अधिक मजबूत किया। इसी क्रम में मैं प्रोफेसर अंजना कुमारी, विभागाध्यक्ष, बी. एड विभाग, डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ सहित अन्य सहयोगियों का भी आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने अपने सुझावों और सहयोगों से इस कार्य को समृद्ध बनाया।
अंत में, मैं भारत पब्लिकेशन हाउस, दिल्ली, अलीगढ़ का भी आभार मानती हूँ, जिन्होंने इस पुस्तक को प्रकाशन रूप में समाज और अकादमिक जगत तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पुस्तक सभी के सामूहिक सहयोग, समर्पण और प्रेरणा का परिणाम है। मैं हृदय से उन सभी का आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से मुझे इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सहयोग दिया।

About the Author

डॉ. रुखसाना बेगम एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् हैं, जो डी.एस. कॉलेज, अलीगढ़ के अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र का 22 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है। शिक्षा, शोध और शैक्षणिक योगदान के क्षेत्र में उनकी सक्रिय सहभागिता ने उन्हें एक सशक्त एवं प्रभावशाली प्राध्यापिका के रूप में पहचान दिलाई है।
उन्होंने वी.बी.एस. पूर्वांचल विश्वविद्यालय से वाणिज्य में पीएच.डी. और अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। उनका शैक्षणिक सफर निरंतर उत्कृष्टता, समर्पण और विद्वता का प्रमाण है। डॉ. बेगम ने अनेक शोध पत्रों का लेखन एवं सह-लेखन किया है, जो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए । उनकी शोध रुचियाँ व्यापक हैं, जिनमें गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME), सतत विकास, तथा आर्थिक विकास में सार्वजनिक नीतियों की भूमिका प्रमुख हैं। उन्होंने देशभर में आयोजित विविध संगोष्ठियों, सेमिनारों और सम्मेलनों में 30 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।
शिक्षण और शोध के अतिरिक्त, डॉ. बेगम संस्थान में परीक्षा समन्वय, प्रवेश समिति, पाठ्यक्रम विकास तथा सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित विविध दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती रही हैं। वे भारतीय आर्थिक संघ, वसुधा शोध संसथान , सामाजिक एवं आर्थिक शोध संस्थान, अलीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड आर्थिक संघ जैसी प्रमुख पेशेवर संस्थाओं की सक्रिय सदस्य हैं, और विभिन्न शोध संस्थानों में क्षेत्रीय समन्वयक एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में भी योगदान दे चुकी हैं। उनकी शैक्षणिक यात्रा न केवल ज्ञान की गहराई को प्रतिबिंबित करती है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में शिक्षा और अनुसंधान के माध्यम से उनके दृष्टिकोण, प्रतिबद्धता और समर्पण को भी सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।
"मानव पूंजी निवेश एवं आर्थिक विकास: उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में" विषय पर आधारित यह पुस्तक न केवल स्नातक और परास्नातक छात्र-छात्राओं के लिए उपयोगी है, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों, विशेषकर यूपी पीसीएस और सिविल सर्विसेज के उम्मीदवारों के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। पुस्तक में मानव संसाधन विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के आर्थिक प्रभावों का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। उत्तर प्रदेश के परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत आंकड़े और अध्ययन शोधार्थियों व नीति निर्माताओं के लिए भी महत्वपूर्ण संदर्भ स्रोत बनाते हैं।

Book Details

ISBN: 9789349567993
Publisher: Bharat Publication House
Number of Pages: 227
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

मानव पूंजी निवेश एवं आर्थिक विकास : उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में

मानव पूंजी निवेश एवं आर्थिक विकास : उत्तर प्रदेश के सन्दर्भ में

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Other Books in Business & Economics, Information Technology

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.