You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
आज हमारे देश में विद्यालयों में व्यावसायिक/कौशल शिक्षा पढ़ाई की जा रही है। इस शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में कुशलता का विकास एवं रोजगार के लिए तैयार करना है, जिससे विद्यार्थी अपनी रूचि के अनुसार विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का चुनाव कर सकते हैं। कौशल शिक्षा हमारे देश में विभिन्न तरह के प्रशिक्षण केन्द्रों जैसे :- आईटीआई, पॉलिटेक्निक, तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र, इंजीनियरिंग महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों एवं कृषि महाविद्यालयों में अल्प अवधि तथा दीर्घ अवधि के लिए संचालित की जा रही है। व्यावसायिक/कौशल शिक्षा का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक तभी संभव है, जब विद्यालयों या प्रशिक्षण केन्द्रों में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो। इन केन्द्रों में प्रायोगिक ज्ञान के लिए विभिन्न तरह के उपकरणों की उपलब्धता एवं प्रायोगिक शालाओं का उचित निर्माण होना चाहिए। साथ ही साथ व्यावसायिक शिक्षकों की कुशलता भी विकसित होनी चाहिए। व्यावसायिक शिक्षा को सफल बनाने के लिए शिक्षकों को हर कदम पर कौशल शिक्षा के विभिन्न बिन्दुओं पर अग्रसित होना चाहिए। व्यावसायिक शिक्षकों को अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न तरह के प्रशिक्षण करने पड़ते हैं जिसमें उन्हें अपनी गुणवत्ता बढ़ाने का मौका मिलता है। इस पुस्तक में दिए गए विभिन्न सुझावों को अगर शिक्षक अध्ययन करता है और उसका क्रियांवयन करता है तो व्यावसायिक/कौशल शिक्षा में गुणात्मक सुधार होगा। लेखक ने सभी सुझावों को कार्य के दौरान होने वाले अपने अनुभव के आधार पर लिखने का प्रयास किया है जिससे व्यावसायिक/कौशल शिक्षकों को लाभ मिलेगा। आशा है कि यह पुस्तक सभी शिक्षकों का मार्गदर्शन करने में उपयोगी होगी।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book व्यावसायिक एवं कौशल शिक्षा के शिक्षकों के लिए मार्गदर्शिका (Guidelines for Teachers of Vocational and Skill Education).