You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

कन्यादान? (eBook)

कन्यादान से कन्या सम्मान तक
Type: e-book
Genre: Parenting & Families
Language: Hindi
Price: ₹299
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

कन्या कोई वस्तु नहीं, जिसका दान किया जाए।

एक छोटी बच्ची पहली बार किसी रिश्तेदार के मुँह से सुनती है कि वह “पराया धन” है। बरसों बाद, शादी के मंडप में, वही बात एक रस्म का नाम बनकर लौटती है— कन्यादान।

“कन्यादान?” एक बेटी की कहानी है। उस आँगन से, जहाँ उसका जन्म हुआ, उस मंडप तक, जहाँ उसे ‘दान’ कहा गया, और उसके बाद के उन बरसों तक, जब वह दो घरों के बीच अपनी जगह, अपना नाम और अपनी पहचान ढूँढती रही। मायके में उसका कमरा किसी और का हो जाता है, ससुराल में उसकी नौकरी चुपचाप छूट जाती है, और जिस पहचान को उसने सबके लिए खो दिया था, उसे फिर से पाने के लिए उसे अपने ही भीतर एक लंबी लड़ाई लड़नी पड़ती है।

इस पुस्तक में आप पढ़ेंगे—
- एक बेटी के जन्म से लेकर विवाह और उसके बाद तक की भावनात्मक यात्रा
- माँ की ख़ामोश दुआएँ और पिता का अनकहा गर्व
- “चिट्ठियाँ, जो भेजी नहीं गईं”— बेटी, पिता, माँ और परिवार के मन की अनकही बातें
- “कन्या सम्मान” की एक नई सोच, जिसे हर परिवार अपना सकता है

यह पुस्तक किसी पर उँगली नहीं उठाती। यह माता-पिता, बेटियों, बेटों और ससुराल— सबसे बात करती है, और एक सीधा-सा प्रश्न पूछती है: अगर विवाह दो बराबर के लोगों का साथ है, तो उसमें ‘दान’ किसका?

शादी के बाद भी बेटी पर माता-पिता का हक़ ज़रा भी कम नहीं होता।

बेटी का दान नहीं— उसका सम्मान।

About the Author

धनश्री लोहडे बड़जात्या ने इंजीनियरिंग में स्नातक और मास्टर्स की शिक्षा प्राप्त की है। एक बेटी, पत्नी और माँ के रूप में अपने अनुभवों और बरसों के सामाजिक अवलोकन से उन्होंने यह पुस्तक लिखी है।

Book Details

Number of Pages: 99
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

कन्यादान?

कन्यादान?

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book कन्यादान?.

Other Books in Parenting & Families

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.