You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
भारत का कालक्रम एक दुर्लभ सृष्टि सृजन के प्रयोजन से द्रवीभूत है l भारत इस विशेष सृजन में अकेला नहीं है अपितु पूरा विश्व इससे प्रभावित है l भारत भिन्न कारणों से भी हाल के कुछ वर्षों से विषम घटनाक्रम से ग्रसित है, घटनाएँ जो चकित करती हैं, व्यापक हैं, परिणाम में नकारात्मक हैं, जिससे नागरिक, लोकतंत्र और देश असामान्य संकट स्थिति को प्राप्त होता है l
नागरिकों द्वारा जो भिन्न -भिन्न निज और सामाजिक कारणों से भविष्य पर संकट जान रोष व्यापक आंदोलन का रूप लेते हैं, जैसे हाल में जून - जुलाई २०२६ में कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर - मंतर, नई दिल्ली, में एक प्रवेश परीक्षा में अनियमिताओं को लेकर धरना प्रदर्शन, और पूर्व में इस अनुरूप जन आंदोलन, क्या यह भारत की अनंत सभ्यता की चेतना का प्रादुर्भाव है जो कि मनुष्य को भारत भूमि क्षेत्र में विकृति, अन्यथा होते देख, व्यथित, आक्रोशित हो, अपनी ऊर्जा और प्रकाश से स्थिति के उपचार हेतु मूर्तिमान होती है l
भारतीय गणतंत्र में लोकतंत्रत्रयी का प्रकार्य क्रम ( function order ) में विसंगति , विभिन्न क्रमों में असंगति, समन्वय की कमी के कारण नागरिक लोकतंत्र मंथन में अल्प अमृत और भारी विष भागी है l नागरिक से प्राप्त, के द्वारा , के हेतु जो लोकतंत्र सर्ग है, के ध्येय से भिन्न धर्म का संपादन, धर्म, संविधान में जो निहित - प्रविष्ट है, के अनुसरण में उदासीनता, असंवेदनशीलता, भारत दैव के विधान से आकस्मिक घटना चक्र से संकट से ग्रसित हो रहा है l
भारत के अर्वाचीन कालक्रम के सूक्ष्म चिंतन के प्रकाश से भारतीय लोकतंत्र के लोकतंत्रत्रयी के तीनों क्रमों, ध्येय - प्रकार्य - क्रियान्वयन, में सम्यक समन्वय कर नागरिक सिद्धि, देश का उत्थान इस पुस्तक की मुख्य राशि, उद्योग निधि है l वस्तुतः यह पुस्तक धर्म की धुरी से काल के चक्र पर नवभारत का अनंत सभ्यता की कक्षा में गमन पथ पर मानव जीवन की सिद्धि, के आत्मसाक्ष्कतार के बोध, के दीप्तिमान, सार्थकता या अन्यथा होना, प्राप्ति, सृजन, पतन, उन्नयन का सत् - असत् प्रकाश है l
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book भारत का अर्वाचीन विषम काल - लोकतंत्र मीमांसा बोध.