You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

मुसाफ़िर Musafir (eBook)

कविताओं का सफ़र
Type: e-book
Genre: Romance, Poetry
Language: Hindi
Price: ₹68
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF, EPUB

Description

हैलो कैसे हैं आप सभी उम्मीद है ठीक होंगे आज मैं अपनी पुस्तक " मुसाफिर " के बारे में बात करूंगा । इसमें मैने ढेर सारी कविताएं हर एक विषय पर लिखी है । प्यार , मोहब्बत , दोस्ती हर एक रिश्ता अपने आप में बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण होता है हर रिश्ते की एक अलग अहमियत होती है।

इस दुनिया में हर एक इंसान मुसाफिर है इसका अर्थ है यात्री - एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने वाला और यहां इसका अर्थ कुछ इस तरह है अपने मन में चल रहे उथल पुथल को शब्दों के जरिए कविताओं में ढाल कर अंकित कर देना।

जीवन में एक सच्चा साथ बेहद जरूरी है हर किसी की जिदंगी में एक की ऐसा इंसान जरूर होता है जो उसके अच्छे बुरे में साथ खड़ा रहता है जिसके होने से हर मुश्किल आसान हो जाती है। अच्छे और बुरे का फैसला वक्त करा ही देता है

हर इंसान की आंख एक वक्त पे खुल जाती है । जीवन इसी का नाम है,,,,,,

" बुराई को पीछे छोड़कर आगे बढ़ते जाओ

गुमनाम से रास्तों पे अपना नाम लिखते जाओ ।"

About the Author

अब्दुल हकीम शैख़ राजस्थान के भीलवाड़ा ज़िले के शाहपुरा शहर के निवासी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे अब्दुल हकीम पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर हैं और शौक से कलमकार हैं।

लिखने के शौक को उन्होंने इस क़दर अपनाया है कि आज उनकी रचनाएँ स्थानीय पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। वे कई ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म पर भी निरंतर लिखते हैं और अपने ब्लॉग पर भी लेखन करते रहते हैं। अपनी लेखनी के माध्यम से वे अपने पाठकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ते हैं।

कई साझा संकलनों में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही लेखन के शौक को जीवंत रखते हुए वे अपने कार्यक्षेत्र के साथ समन्वय बनाकर निरंतर लेखन करते रहे हैं।

अपने शुरुआती दौर में वे अध्यापन के क्षेत्र से जुड़े रहे। इसके बाद उन्होंने तकनीकी क्षेत्र को अपनाया और विगत 15 वर्षों से निजी क्षेत्र में मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों पर भी वे निरंतर लेखन करते रहते हैं।

पत्रकारिता एवं विधि क्षेत्र में अध्ययन किए होने के कारण वे कई स्थानीय कार्यक्रमों में मंच संचालन एवं विषय-विमर्श के संचालन की भूमिका भी निभाते हैं। कई अवसरों पर मेट्रो सिटी एफएम रेडियो में भी उन्हें अपने विचार रखने का अवसर मिलता है।

विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े होने के कारण वे सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में भी निरंतर योगदान देते रहते हैं।

शिक्षा:

उन्होंने अपनी शिक्षा राजस्थान के अजमेर स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

Book Details

ISBN: 9789358262858
Publisher: SRSD Publication Jhansi
Number of Pages: 103
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

मुसाफ़िर  Musafir

मुसाफ़िर Musafir

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book मुसाफ़िर Musafir.

Other Books in Romance, Poetry

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.