You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

सत्ता के सौदागर (eBook)

लोकतन्त्र के लिए संघर्ष
Type: e-book
Genre: Literature & Fiction, Politics & Society
Language: Hindi
Price: ₹110
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

सत्ता के सौदागर लोकतंत्र के भीतर पनपते स्वार्थ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक सौदेबाजी की पड़ताल करने वाला एक विचारोत्तेजक उपन्यास है। इसमें सत्ता पक्ष, विपक्ष, जाति-धर्म की राजनीति, मीडिया, अफवाहों और चुनावी रणनीतियों के माध्यम से उस राजनीतिक संस्कृति को उजागर किया गया है, जहाँ जनसेवा का उद्देश्य सत्ता की लालसा के आगे धूमिल पड़ने लगता है।

यह उपन्यास किसी एक दल या नेता पर नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल उठाता है, जिसमें चेहरे बदलते हैं, पर सत्ता का चरित्र नहीं। इस उपन्यास का मूल प्रश्न है कि सत्ता जनता के लिए है या जनता सत्ता के लिए ? यह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा, जनहित और व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्ष की एक सशक्त कहानी है।

About the Author

एडवोकेट नवल किशोर सोनी
माता-पिता : स्व.श्रीमती कमला देवी, स्व. श्री लड्डू लाल सोनी
जन्म: 10 नवम्बर 1974, माँगरोल, जिला बारां, राजस्थान
जीवन संगिनी: श्रीमती मंजू सोनी (प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, अजमेर)
पुत्री: नव्या सोनी (अध्ययनरत)
शिक्षा: एम.ए., बी.एड़., एल.एल.बी., एम.एस.डब्ल्यू.(समाज कार्य में स्नातकोत्तर)
सामाजिक सरोकारों से विशेष जुड़ाव। साहित्य कलाओं में अभिरुचि।
काव्य संग्रह : बोधि प्रकाशन, जयपुर से निराशाओं के पार काव्य संग्रह (2022) आओ, तुम्हें मैं मीत लिखूँ , प्रकाशित।
उपन्यास : अर्पिता : एक देवदासी (शोषण से संघर्ष तक), रिश्ता तेरा मेरा (दो न्यायाधीशों की प्रेम कहानी), शहर,स्पा और चंचल : देह एक ज़ख्म अनेक, आचूकी: अधूरी पढ़ाई से नई उड़ान तक, रक्तिम क्षितिज के उस पार, जिस दिन भगवान मर गया (विश्वास से विवेक तक की यात्रा) माँ ने जो नहीं कहा….।
कहानी संग्रह : कहानियों के आईने में जीवन कौशल (21वीं सदी के जीवन कौशलों पर आधारित कहानियाँ)
शिक्षा सम्बन्धित पुस्तकें: शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ एवं संभावनाएं -(2026), आखिरी बेंच वाला बच्चा-(संस्मरण),
आत्मकथा : संघर्ष से सृजन तक प्रकाशित।
कविता, कहानी एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन। ‘शिक्षा विमर्श’ पत्रिका में शिक्षा पर विभिन्न आलेख प्रकाशित। प्रतिलिपि ऐप पर निरंतर कविताएँ , कहानियाँ और लेख प्रकाशित। शिक्षा और कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद और लेखन में रुचि। शिक्षा के माध्यम से बदलाव हेतु प्रयासरत। मृत्यु के बाद जीवन देने हेतु समस्त अंग और देह दान का संकल्प।
यूनिसेफ, ऑक्सफेम, केयर इण्डिया, दिगंतर, सेव द चिल्ड्रन जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओं के संचालन में सहयोग। समता शिक्षा समिति, शैक्षिक सरोकार मंच और तार्किक दुनिया के संस्थापक । वर्तमान में बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत रमन मैग्सेसे अवॉर्डी संस्था एजुकेट गर्ल्स के लिए शिक्षाक्रम, पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण और विषयवस्तु निर्माण के कार्य में संलग्न।

सम्पर्क :
मकान नंबर-15, विनायक विहार
गणपतपुरा, मानसरोवर,जयपुर 302020 (राजस्थान)
ई-मेल navalkishor.s@gmail.com

Book Details

Publisher: Naval Kishor Soni
Number of Pages: 257
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

सत्ता के सौदागर

सत्ता के सौदागर

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book सत्ता के सौदागर.

Other Books in Literature & Fiction, Politics & Society

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.