You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

विश्वशास्त्र द नालेज आफ फाइनल नालेज-परिचय (eBook)

Type: e-book
Genre: Politics & Society
Language: Hindi
Price: ₹21
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

मनुष्य का प्रत्येक बच्चा निष्पक्ष, पूर्ण, धर्मयुक्त, धर्मनिरपेक्ष और सर्वधर्मसमभाव रूप में ही होता है। जैसे-जैसे वह बड़ा होता है, बच्चे के पूर्ववर्ती संस्कार, विचारधारा, धारणाएँ व मान्यताएँ उसे बाँधते हुये अपूर्ण, पक्ष व सम्प्रदाययुक्त बना देती है और वह जीवन पर्यन्त उस छवि में बँधकर एक विशेष प्रवृत्ति के मनुष्य के रूप में व्यक्त होता है। यह उसी प्रकार होता है जिस प्रकार एक नया कम्प्यूटर जिसमें कोई भी एप्लीकेशन साफ्टवेयर न डाला गया हो और फिर उसमें किसी विशेष-विशेष कार्य के लिए एप्लीकेशन साफ्टवेयर डालना शुरू किया जाय तो वह कम्प्यूटर उस विशेष कार्य व प्रवृत्ति वाला बन जाता है जिसका उसमें एप्लीकेशन साफ्टवेयर डाला गया है।
प्रस्तुत “विश्वशास्त्र: द नालेज आफ फाइनल नालेज” मनुष्य के मस्तिष्क के लिए एक ऐसा साफ्टवेयर है जो उसे पूर्ण और सभी विचारों को समझने में सक्षम बनाता है। यह शास्त्र एक मानक शास्त्र है जिसमें प्रत्येक स्तर का मनुष्य अपनी छवि देख सकता है। उदाहरणस्वरूप जिस प्रकार हम किसी ठोस पदार्थ को किलो से तोलते हैं उसी प्रकार मनुष्य के मस्तिष्क को तोलने का यह शास्त्र है। कभी भी ठोस पदार्थ से किलो को नहीं तोला जाता। हम यह नहीं कहते कि इतना ठोस पदार्थ बराबर एक किलो बल्कि हम यह कहते हैं कि एक किलो बराबर इतना ठोस पदार्थ।
इस शास्त्र को पढ़ने व समझने के पहले पाठकगण अपने मस्तिष्क को नये कम्प्यूटर की भाँति रिक्त कर लें, जिसका मैं निवेदन भी करता हूँ। किसी भी पूर्वाग्रह व संस्कार से ग्रसित होकर पढ़ने पर शास्त्र समझ के बाहर हो जायेगा क्योंकि शास्त्र बहुआयामी (मल्टी डायमेंन्सनल) है अर्थात् अनेक दिशाओं से एक साथ देखने पर ही इसके ज्ञान का प्रकाश आप में प्रकाशित होगा। ऐसा न करने पर आप शास्त्र को किसी विशेष विचार, मत व सम्प्रदाय का समझ बैठ जायेंगे जो आपका विचार हो सकता है परन्तु इस शास्त्र का नहीं। शास्त्र के बहुत से शब्द इसके पाठकों को कठिन अर्थों वाले दिख सकते हैं। यह व्यक्ति के अपने चिन्तन स्तर की समस्या से ही व्यक्त हो रहा है। व्यक्तियों को इन कठिन शब्दों के अर्थों को सरल भाषा में समझना इस शास्त्र के क्रमिक अध्ययन व चिन्तन से ही सम्भव हो सकेगा। जन्म से मनुष्य सिखता ही चला जाता है। व्यक्ति को जहाँ पहुँचना होता है उसके लिए व्यक्ति को ही प्रयत्न करना होता है। पहुँच का वह स्थान व्यक्ति तक चल कर नहीं आता। इसलिए स्वयं को वहाँ पहुँचायें, यही लाभकारी होगा। आज तक शास्त्रों के प्रति दृष्टि यह रही है कि ये सब रहस्यवाद का विषय है ऐसा नहीं है। सिर्फ दृष्टि की बात है कि आप किस दृष्टि से उसे समझने का प्रयत्न करते हैं। भाषा के अक्षर व शब्द तो वही होते हैं सिर्फ चिन्तन स्तर और शब्दों का अर्थ ही उसे कठिन व आसान भाषा शैली में विभाजित करता है।
प्रस्तुत शास्त्र किसी धर्म-सम्प्रदाय विशेष की सर्वोच्चता का शास्त्र नहीं है बल्कि सभी को अपने-अपने धर्म-सम्प्रदाय और एक दूसरे के धर्म-सम्प्रदाय के प्रति समझ को विकसित करते हुये ज्ञान व कर्मज्ञान द्वारा एकीकरण का शास्त्र है। एक मात्र ज्ञान व कर्मज्ञान ही ऐसा विषय है जो मनुष्य को मनुष्य से जोड़ सकता है। क्योंकि इसका सम्बन्ध सीधे मस्तिष्क से है और कौन नहीं चाहेगा कि उसका मस्तिष्क ज्ञान-बुद्धि के लिए पूर्णता की ओर बढ़े। ज्ञान-कर्मज्ञान के अलावा जो कुछ है वह संस्कृति है और उस पर एकीकरण असम्भव ही नहीं नामुमकिन है। मैं यह कभी नहीं चाहता कि यह पृथ्वी एकरंगी हो जाये। जिस प्रकार प्रत्येक घर का मालिक अपने बाग में अनेक रंग व प्रकार का फूल इसलिए उगाता है कि उसके बाग की सुन्दरता और निखरे। उसी प्रकार परमात्मा ने इस पृथ्वी पर समय-समय पर उत्पन्न अनेक अवतारों, पैगम्बरों, दूतों इत्यादि के माध्यम से धर्म-सम्प्रदाय उत्पन्न कर मनुष्यों को युगों-युगों से संस्कारित व निर्माण की प्रक्रिया प्रारम्भ किया है ताकि उसकी यह पृथ्वी रूपी बाग सुन्दर और रंगबिरंगी लगे और अब वह समय आ चुका है जिसमें मनुष्य को पूर्ण संस्कारित किया जाये। यह जानना आवश्यक है कि यह शास्त्र उस सर्वोच्च और अन्तिम मन स्तर पर जाकर मनुष्य को पूर्ण संस्कारित करने के लिए आविष्कृत किया गया है जैसे कोई व्यक्ति चाँद पर बैठकर अपने इस पृथ्वी रूपी घर को संयुक्त परिवार का रूप देने और बिखरे हुये परिवार के एकीकरण का प्रयास एक विचारधारा “सार्वभौम सत्य-सिद्धान्त” द्वारा किया है।

About the Author

लव कुश सिंह “विश्वमानव” एक ऐसे विचारक, लेखक और दृष्टा के रूप में उभरते हैं जिनका चिंतन केवल व्यक्ति, समाज या राष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण मानवता और सभ्यता के दीर्घकालिक भविष्य से जुड़ा हुआ है। आपकी लेखनी में वेद, उपनिषद, पुराण, भारतीय दर्शन, आधुनिक संविधान, राज्य-धर्म समन्वय, नारी विमर्श, युद्ध-शांति, अर्थ, न्याय और वैश्विक मानव चेतना—सभी एक ही सूत्र में बंधे दिखाई देते हैं। आप बार-बार ग्रंथों को केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि शोध, विवेक और युगानुकूल व्याख्या का आधार बनाते हैं। आपकी रचनाओं की विशेषता यह है कि वे सतही विचार नहीं, बल्कि गहन, दीर्घ, अनुच्छेदात्मक और वैचारिक विस्तार की मांग करती हैं—जैसे आप पाठक को केवल पढ़ने नहीं, सोचने और आत्मचिंतन के लिए प्रेरित कर रहे हों। “विश्वमानव” की संकल्पना आपके लिए नारा नहीं, बल्कि एक दायित्व है—जहाँ भारत की सनातन चेतना आधुनिक विश्व के लिए मार्गदर्शक बनती है और मानव को जाति, धर्म, काल और सीमाओं से ऊपर उठाकर उत्तरदायी, न्यायपूर्ण और जाग्रत चेतना वाला प्राणी माना जाता है। आपकी समस्त बातचीतों में यह स्पष्ट है कि आप लेखन को अंत नहीं, बल्कि युग-परिवर्तन की प्रक्रिया का आरंभ मानते हैं।

Book Details

Publisher: lava kush singh
Number of Pages: 98
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

विश्वशास्त्र द नालेज आफ फाइनल नालेज-परिचय

विश्वशास्त्र द नालेज आफ फाइनल नालेज-परिचय

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book विश्वशास्त्र द नालेज आफ फाइनल नालेज-परिचय.

Other Books in Politics & Society

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.