You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
सिर्फ एकबार चांदनी से मिलकर देखिए, आप उसे जिंदगी भर भुला नहीं पाएंगे! वह एक ऐसी स्त्री है, जिसके करीब जाना जितना आसान लगता है, उससे दूर होना उतना ही मुश्किल। उसके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण है कि लोग उसकी ओर खिंचे चले आते हैं। उसके जीवन में न जाने कितने पुरुष आए, कितने रिश्ते बने और कितने राज ऐसे रहे, जो कभी दुनिया के सामने नहीं आ सके।
गरीबी में आंखें खोलने वाली चांदनी का बचपन पारिवारिक बिखराव के बीच बीता। कम उम्र में ही उसने रिश्तों और आकर्षण की दुनिया को करीब से देखा। शादी के बाद भी उसकी जिंदगी ने एक ऐसा मोड़ लिया, जहां इच्छाएं, गुप्त संबंध, विष्वास और धोखे एक-दूसरे में उलझते चले गए।
आखिर कौन थी चांदनी? उसकी जिंदगी के पीछे कितने चेहरे थे? और उसके जाने के बाद कौन-कौन से राज अधूरे रह गए? एक ऐसी कहानी, जो आपको चौंकाएगी, उलझाएगी और अंत तक सोचने पर मजबूर कर देगी। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़ें - चांदनी ... एक जिंदगी, अनगिनत राज
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Chandni.