You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

A Real Hero : Shree Rajiv Dixit Ji (eBook)

एक असली देशभक्त : भारत को भारत की मान्यताओं के अनुसार फिर से खड़ा करने वाले एक असली देशभक्त
Type: e-book
Genre: Philosophy, Biographies & Memoirs
Language: Hindi
Price: ₹50
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

प्रिय पाठकों, नमस्कार,

इस किताब को लिखने का लक्ष्य पैसे कमाना नही है, बल्कि एक ऐसे महान इंसान का संघर्षपूर्ण जीवन सभी लोगों तक पहुंचाना है, जिन्होने एक अलग ही नज़रिये से हमारे देश को और कई चीजों को देखने की समझ दी है और ऐसी अद्भुत जानकारियाँ हमे दी हैं जो उनके बिना हमे शायद कभी भी पता नहीं चलती ......

श्री राजीव दीक्षित भारत माँ के एक सच्चे सपूत थे। वे स्वदेशी, संस्कृति और आयुर्वेदिक चिकित्सा शैली को बहुत महत्व देते थे। उन्होंने अपने व्याख्यानों से पूरे देश में स्वदेशी आन्दोलन की अलख जगाई थी। वे भारत में कार्यरत विदेशी कंपनियों के कट्टर विरोधक थे। उन्होंने इन कंपनियों की लूट का खुलासा किया था कि किस तरह विदेशी कंपनियां भारत को अंदरूनी रूप से खोखला कर रही है। राजीव दीक्षित एक प्रखर वक्ता और निडर स्वभाव के व्यक्ति थे। वे नेताओं की असलियत लोगो को बताते थे। राजीव दीक्षित स्वदेशी भावना से भरे हुए एक ज्वलंत प्रेरणा पुंज थे।

श्री राजीव जी के शब्दों में बहुत बल था, इतना कि अगर कोई इंसान उन्हें सिर्फ थोड़ी देर भी सुन ले तो वो उनके भक्त हो जाते थे और साथ चलने लगते थे, उन्होंने अपने पूरे जीवन में कुछ असाधारण चीजों पर व्याख्यान दिए थे जैसे : -

1. क्या हमे सच में १९४७ में आज़ादी मिली या ये सिर्फ सत्ता का हस्तांतरण था?

2. आयुर्वेद और उसके नियमों के पालन से हम कैसे ८५ प्रतिशत तक रोग खुद ही ठीक कर सकते हैं।

3. जैविक खेती और गौरक्षा से किसानों का जीवन कैसे बदल सकता है ?

4. भारतीय अर्थव्यवस्था और गलत विदेश नीतियों के कारण उस पर असर।

5. भारत और यूरोप की संस्कृति और उसकी तरफ हमारा झुकाव।

6. कार्यकर्ताओं की कुशलता के लिए कुछ संकल्प।

7. भारत स्वाभिमान आंदोलन की जरुरत क्यों?

8. रामकथा में भारत की सभी समस्याओं का समाधान।

इन सभी विषयों के गहन अध्ययन के लिए श्री राजीव जी के व्याख्यानों को एक बार सुनें, अपने जीवन में उन्हें बिठाने, अमल करने की कोशिश करें।
दुर्भायवश आज हमने उस महान इंसान को खो दिया, जो शायद सदियों में जन्म लेते हैं, जब भी उनका ख्याल आता है बहुत तकलीफ होती है, लेकिन वो उनके अमूल्य व्याख्यानों में हमेशा कहा करते थे,

“भारत वीरों की भूमि है, एक राजीव के चले जाने से कोई नुकसान नही होगा, बल्कि मेरे देश से कई राजीव खड़े हो जायेंगे और ऐसा हमेशा होता रहेगा”

थोड़ा सा समय दीजिये, उस महान इंसान को एक बार पूरी तरह से जानें (इंटरनेट की मदद से उपलब्ध व्याख्यानों और किताबों से - लिंक किताब में दी गई है) आपकी समझ और आपका नज़रिया पूरी तरह से बदल जायेगा।

अगर किताब पसंद आये तो 5 स्टार रेटिंग देकर रिव्यु देने में संकोच ना करें।

धन्यवाद......

About the Author

इस किताब में लेखक ने श्री राजीव दीक्षित जी के संघर्षपूर्ण जीवन पर लिखा है, कि कैसे उन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इस किताब को लिखने का लक्ष्य पैसे कमाना नही है, बल्कि एक ऐसे महान इंसान का संघर्षपूर्ण जीवन सभी लोगों तक पहुंचाना है, जिन्होने एक अलग ही नज़रिये से हमारे देश को और कई चीजों को देखने की समझ दी है और ऐसी अद्भुत जानकारियाँ हमे दी हैं जो उनके बिना हमे शायद कभी भी पता नहीं चलती ......

Book Details

Publisher: Saahitya Chintan
Number of Pages: 19
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

A Real Hero : Shree Rajiv Dixit Ji

A Real Hero : Shree Rajiv Dixit Ji

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book A Real Hero : Shree Rajiv Dixit Ji.

Other Books in Philosophy, Biographies & Memoirs

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.