You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution

Add a Review

Be-Sabar Dil (eBook)

एक लघु उपन्यास… ‘बेरंग प्यार’ की दुनिया से।
Type: e-book
Genre: Literature & Fiction, Romance
Language: Hindi
Price: ₹99
(Immediate Access on Full Payment)
Available Formats: PDF

Description

हर इंसान की ज़िन्दगी में कुछ ऐसे मोड आते है,जहाँ सपने और हकीकत आमने-सामने खड़े नज़र आते है। “बे-सबर दिल” उसी संघर्ष, उम्मीद और टूटन की कहानी है। यह कहानी मानस की है — एक ऐसे युवक की,जो अपने सपनों को जीना चाहता है, लेकिन ज़िम्मेदारियाँ, हालात और किस्मत बार-बार उसका रास्ता बदल देती हैं। परिवार की उमीदों,अधूरे रिश्तों,अंदर ही अंदर पालते गिल्ट और तन्हाई के बीच वह हर दिन खुद को सँभालने की कोशिश करता है। इस सफर में प्यार है, दर्द है, हार है,और वह ख़ामोशी भी… जिसे अक्सर लोग मुस्कराहट के पीछे छुपा लेते है। कभी ज़िन्दगी उसे जीत का एहसास कराती है,तो कभी टूटकर फिर से उठना सिखाती है। “बे-सबर दिल” सिर्फ एक कहानी नहीं,बल्कि उन सभी लोगों की आवाज़ है,जो अपने सपनों और ज़िम्मेदारियों के बीच रोज़ खुद से लड़ते हैं —और फिर भी चलते रहते हैं। शायद इस कहानी के कुछ एहसास,कुछ लफ्ज़ और कुछ अधूरे पल आपको अपने बेहद करीब महसूस हों।

About the Author

सोनम, बक्सर जिले की एक संवेदनशील शिक्षिका और उभरती लेखिका हैं, जिन्हे समाज से जुड़े विषयों पर लेख और भावनात्मक प्रेम कहानियां लिखना पसंद है। उनकी रचनाओं में श्रृंगार और करुणा रस का सुन्दर संगम देखने को मिलता है। वे रिश्तों, अधूरे एहसासों और समाज की तय सीमाओं से परे सच्चे प्यार को अपनी कहानियों में जीवंत करती हैं। इनकी पहली रचना “बेरंग प्यार” है, जो मानस और दीपशिखा से जुडी है। उसी क्रम में “बे-सबर दिल” उनकी दूसरी रचना है। “बे-सबर दिल” उनकी भावनाओं और अनुभवों से जन्मी एक ऐसी कहानी है। जो दिल की गहराईयों को छू जाती है।

Book Details

ISBN: 9789359142166
Publisher: inkwithsonam
Number of Pages: 93
Availability: Available for Download (e-book)

Ratings & Reviews

Be-Sabar Dil

Be-Sabar Dil

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book Be-Sabar Dil.

Other Books in Literature & Fiction, Romance

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.