You can access the distribution details by navigating to My pre-printed books > Distribution
॥ हर हर महादेव ॥
काशी एक खोज...
जो साथ है वो तेरा, बाकी सब मोह का फेरा...
सुनो, मेरे बनारस के आगे तो जन्नत भी फीका है, जुबाँ पर मेरे "हर हर महादेव", माथे पर त्रिपुंड वाला टीका है। दुनिया ना जाने इश्क लिखती है हर दफा, मैंने बनारस को इश्क लिखा है। जिंदगी भी है कभी अस्सी तो कभी मणिकर्णिका जैसी, इसे हर रंग में कैसे जिया जाए-गुरु! मैंने इस जिंदगी को जीना अपने बनारस से सीखा है।
प्रस्तावनाः काशी की ओर पहला कदम
काशी के बारे में जैसे आप सोचते हैं ना, आपके दिमाग में सबसे पहले मोक्ष, आध्यात्म और शांति जैसी बात आती है। कभी सोचा है असल में काशी है क्या? क्यों लोग वहाँ पर मोक्ष, आध्यात्म और ज्ञान के लिए जाते हैं? कभी आपने सोचा होगा वहाँ लोग अपने समय के आखिरी पल क्यों गुजारने जाते हैं? कुछ तो होगा ना उस काशी में जहाँ लोग सब कुछ अपना छोड़कर जाना चाहते हैं।
कुछ तो है ना उस काशी में जहाँ जाने के बाद मोह, माया, सगे-संबंधी सब भूल जाते हैं, बस याद आता है सुकून, शांति, आध्यात्म और ज्ञान। कभी सोचा होगा ना क्यों कहा जाता है वहाँ के कण-कण में शिव हैं, क्यों कभी माँ गंगा का जल खराब नहीं होता, कैसे वहाँ मोक्ष इतनी आसानी से मिल जाता है? इस किताब के माध्यम से आज हम इन्हीं सब की खोज में निकल पड़े हैं।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book काशी एक खोज.