You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

अधूरा इश्क़

अनकही मोहब्बत के अल्फ़ाज़
Hritik Jain
Type: Print Book
Genre: Poetry
Language: Hindi
Price: ₹149 + shipping
Price: ₹149 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

अधूरा इश्क़ — अनकही मोहब्बत के अल्फ़ाज़

कुछ मोहब्बतें मुकम्मल होकर भी दिल में नहीं उतरतीं,
और कुछ अधूरी रहकर भी पूरी ज़िंदगी साथ चलती हैं।

“अधूरा इश्क़” एकतरफ़ा मोहब्बत के उन जज़्बातों की दास्तान है,
जो अक्सर दिल में रह जाते हैं और शब्दों में पूरी तरह उतर नहीं पाते।
यह किताब कशिश, एहसास, उम्मीद, लगाव, खामोशी, तड़प और आख़िर में क़ुबूलियत तक के उस सफ़र को शायरी और कविताओं के माध्यम से पिरोती है, जिससे शायद हर वह इंसान कभी न कभी गुज़रा है जिसने किसी को बिना पाए दिल से चाहा हो।

इन पन्नों में कहीं मासूम मोहब्बत है, कहीं इंतज़ार की बेचैनी,
कहीं ख़ामोश इज़हार है, तो कहीं टूटकर भी मुस्कुराने की कोशिश।
कुछ शायरियाँ हल्की मुस्कान देती हैं, कुछ दिल को गहराई तक छू जाती हैं।

यह सिर्फ़ प्रेम की कहानी नहीं,
बल्कि उन खामोश एहसासों की आवाज़ है जिन्हें अक्सर लोग अपने भीतर दबाए जीते रहते हैं।

अगर आपने कभी किसी को दूर से चाहा है…
अगर किसी की याद ने आपको शायर बना दिया है…
अगर अधूरी मोहब्बत ने आपको खुद से मिलवाया है…
तो शायद यह किताब आपको अपनी सी लगे।

About the Author

“ ऋतिक एक ऐसे लेखक हैं जो भावनाओं को शब्दों में ढालना जानते हैं, उनकी लिखावट सादगी में गहराई और खामोशी में कहानी ढूँढती है। “

ऊपर की लिखी दोनों पंक्तियाँ कितनी सच हैं भाई, सच में बताऊँ तो मुझे मालूम नहीं, हाँ खुद की तारीफ के लिए ठीक है पर बिना मतलब की इतनी तारीफ का क्या मतलब, जो भी खयाल, जज़्बात मेरे मन में आए उन्हें मैंने हल्की-फुलकी हिंदी और उर्दू के सहारे सिर्फ पन्ने पर छापने का काम किया है इससे ज्यादा कुछ भी नहीं, यदि आपको इस किताब की शायरिया पसंद आयी हो तो दिल की गहराइयों से आपका शुक्रिया।

पृष्ठभूमि के बारे में भी थोड़ा बता देता हूँ, मैंने पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, 3 साल सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करने के बाद वर्तमान में IIM रायपुर से MBA कर रहा हूँ ।

‘अधूरा इश्क़’ मेरी पहली कृति है, जो उन एहसासों को समर्पित है जो कभी पूरे नहीं हुए।

Book Details

ISBN: 9789359127323
Number of Pages: 66
Dimensions: 5.83"x8.27"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

अधूरा इश्क़

अधूरा इश्क़

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book अधूरा इश्क़.

Other Books in Poetry

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.