You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
“मेरी नज़र में मोहब्बत” कविताओं का एक ऐसा संग्रह है, जिसमें मोहब्बत के इन्हीं अलग-अलग रंगों को शब्दों में पिरोने की कोशिश की गई है। इन कविताओं में प्रेम की मासूमियत है, किसी अपने के होने का सुकून है, दूरी की बेचैनी है, बिछड़ने का दर्द है और उस रिश्ते की खूबसूरती भी है जिसमें दो लोग एक-दूसरे के लिए दुनिया से बढ़कर बन जाते हैं।
यह पुस्तक केवल प्रेम करने वालों के लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए है जिन्होंने कभी किसी को दिल से चाहा है, किसी का इंतज़ार किया है, किसी की कमी महसूस की है या किसी रिश्ते में अपने हिस्से का सुकून पाया है।
शायद इन पन्नों में आपको भी अपनी कोई याद, अपना कोई इंतज़ार, अपना कोई अधूरा किस्सा या अपनी मोहब्बत का कोई हिस्सा मिल जाए।
क्योंकि मोहब्बत हर किसी की अपनी होती है—
बस उसे देखने की नज़र अलग होती है।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book मेरी नजर में मोहब्बत.