You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

Shri Mungraul Devi Mahima श्री मुंगरौल देवी महिमा

शिव गणेश स्तुति एवं भजन संग्रह
Krishna Kumar Mishra
Type: Print Book
Genre: Religion & Spirituality
Language: Hindi
Price: ₹151 + shipping
Price: ₹151 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

यह पुस्तक हिंदुओं की एक पवित्र धार्मिक पुस्तक है। जिसमें जागृत शक्ति पीठ मां मुंगरौल देवी की महिमा का चौपाई के रूप में वर्णन किया गया है।उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद के मुजेहना विकास खंड में दतौली- धानेपुर मार्ग पर रामनगर बाजार के निकट मुंगरौल ग्राम में स्थित माँ मुंगरौल देवी मंदिर एक प्राचीन और जागृत शक्तिपीठ है, जिसका इतिहास हज़ारों वर्ष पुराना माना जाता है। मान्यता के अनुसार, राजा दक्ष के यज्ञकुंड में माता सती के आत्मदाह के बाद, जब शिव उनके पार्थिव शरीर को ले जा रहे थे, तब इस स्थान पर माता की अंगुली का 'मूंगा' गिरा था, जिससे यह 'मुंगरौल देवी' कहलाईं। यह मौलिहार शुक्ल वंश की कुलदेवी हैं।
पुस्तक के शुरुवात में कष्ट विनाशक भगवान गणेश जी की वंदना सवैया छंद में वर्णित है।
इस पुस्तक को जो सच्चे मन से पढ़ता है माता रानी उसके कष्टों को दूर कर मनवांछित फल प्रदान करती हैं। जय माता जी की।।

About the Author

लेखक परिचय
कृष्ण कुमार मिश्र (साहित्यिक नाम – “गुरुजी”) उत्तर प्रदेश के जनपद गोंडा के ग्राम छिटकहिया दिनारा (पोस्ट जिगना बाज़ार, मनकापुर) के निवासी हैं। वे एक शिक्षक होने के साथ-साथ साहित्य और काव्य के प्रति गहरी रुचि रखने वाले लेखक हैं।
लेखन की शुरुआत उन्होंने अपने स्नातक काल से की, जब मन में उठने वाले विचारों और भावनाओं को शब्दों में ढालने का प्रयास शुरू हुआ। धीरे-धीरे यही प्रयास उनकी अभिव्यक्ति का माध्यम बन गया।
उनकी काव्य कृति “सत्य गाथा” पौराणिक आदर्श राजा हरिश्चंद्र से प्रेरित है। इस पुस्तक के माध्यम से उन्होंने सत्य, नैतिकता और जीवन के मूल्यों को सरल भाषा में प्रस्तुत करने की कोशिश की है।
एक शिक्षक के रूप में उनका विश्वास है कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और अच्छे संस्कारों के निर्माण में सहायक होनी चाहिए। यही सोच उनकी लेखनी में भी झलकती है।
कृष्ण कुमार मिश्र “गुरुजी” की रुचि शिक्षण, काव्य लेखन और साहित्य अध्ययन में है। वे अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और जागरूकता लाने का निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

Book Details

ISBN: 9789358907841
Publisher: Krishna Kumar Mishra
Number of Pages: 57
Dimensions: 5.82"x8.26"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

Shri Mungraul Devi Mahima श्री मुंगरौल देवी महिमा

Shri Mungraul Devi Mahima श्री मुंगरौल देवी महिमा

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book Shri Mungraul Devi Mahima श्री मुंगरौल देवी महिमा.

Other Books in Religion & Spirituality

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.