You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
सनातन वैष्णव बैरागी परंपरा भारतीय धर्म-इतिहास की उस अविच्छिन्न धारा का नाम है, जो वैदिक काल से लेकर आधुनिक भारत तक निरंतर प्रवाहित होती रही, किन्तु इतिहास-लेखन में जिसे उचित स्थान नहीं मिला। यह ग्रंथ लगभग अठारह वर्षों के निरंतर अध्ययन, देशभर की यात्राओं तथा प्राचीन मंदिरों, मठों, अखाड़ों, पुस्तकालयों एवं अभिलेखागारों में किए गए गहन शोध का परिणाम है। ताम्रपत्रों, गजेटियरों, जनगणना रिपोर्टों, शिलालेखों तथा 100 से अधिक विश्वसनीय ऐतिहासिक प्रमाणों के आधार पर लेखक ने वैष्णव बैरागी संतों, आचार्यों, महंतों, नागा बैरागियों, तपस्वियों और धर्मरक्षकों के उस अनकहे इतिहास को संकलित किया है, जो अब तक बिखरा हुआ था। दावे नहीं, दस्तावेज़ बोलेंगे।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book सनातन वैष्णव बैरागी परंपरा: वैदिक काल से आधुनिक भारत तक.