You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

आख़िरी बेंच वाला बच्चा

Naval Kishor Soni
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Self-Improvement
Language: Hindi
Price: ₹201 + shipping
Price: ₹201 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

क्या किसी बच्चे की क्षमता उसके अंकों से तय की जा सकती है ? क्या कक्षा में सबसे पीछे बैठने वाला बच्चा जीवन में भी सबसे पीछे रह जाता है ? आरव भी ऐसा ही एक बच्चा था—कक्षा की आख़िरी बेंच पर बैठने वाला, पढ़ाई में साधारण समझा जाने वाला और धीरे-धीरे स्वयं पर विश्वास खोता हुआ। फिर उसकी ज़िंदगी में आते हैं अनिरुद्ध सर—एक ऐसे शिक्षक, जो बच्चे के अंकों से पहले उसके मन को पढ़ना जानते हैं। वे आरव को बताते हैं कि आख़िरी बेंच कोई पहचान नहीं, केवल एक जगह है। आरव की यात्रा यहीं से शुरू होती है। गरीबी, पारिवारिक संघर्ष, असफलता, प्रतियोगिताओं में हार, नए शहर का अकेलापन, आत्मविश्वास का टूटना और फिर स्वयं को दोबारा खड़ा करना—इन सबके बीच आरव धीरे-धीरे समझता है कि शिक्षा केवल परीक्षा पास करने का माध्यम नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपी संभावनाओं को पहचानने की यात्रा है। यह केवल आरव की कहानी नहीं है। यह उन लाखों बच्चों की कहानी है जिन्हें कभी 'कमज़ोर', 'औसत', 'शरारती' या 'आख़िरी बेंच वाला' कहकर उनकी वास्तविक क्षमता को देखने से पहले ही छोड़ दिया गया।

यह उन शिक्षकों को समर्पित कहानी है जो पाठ्यपुस्तक से पहले बच्चे को पढ़ते हैं। यह उन माता-पिताओं की कहानी है जो सीमित साधनों के बावजूद अपने बच्चों के सपनों को जीवित रखते हैं। और सबसे बढ़कर, यह उस विश्वास की कहानी है कि हर बच्चे के भीतर कुछ ऐसा अवश्य होता है, जिसे सही अवसर और सही व्यक्ति की एक नज़र की आवश्यकता होती है। “प्रतिभा की कोई सीट नहीं होती।” अगर आपने कभी स्वयं को कम आँका है...अगर कभी किसी ने आपको आपके अंकों से पहचाना है...अगर आप शिक्षक हैं...या किसी बच्चे के माता-पिता हैं...तो संभव है, इस कहानी में आपको आरव का एक हिस्सा अपने भीतर दिखाई दे।

About the Author

नवल किशोर सोनी
माता-पिता : स्व.श्रीमती कमला देवी, स्व. श्री लड्डू लाल सोनी
जन्म: 10 नवम्बर 1974, माँगरोल, जिला बारां, राजस्थान
जीवन संगिनी: श्रीमती मंजू सोनी (प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, अजमेर)
पुत्री: नव्या सोनी (अध्ययनरत)
शिक्षा: एम.ए., बी.एड़., एल.एल.बी., एम.एस.डब्ल्यू.(समाज कार्य में स्नातकोत्तर)
सामाजिक सरोकारों से विशेष जुड़ाव। साहित्य कलाओं में अभिरुचि। बोधि प्रकाशन, जयपुर से निराशाओं के पार काव्य संग्रह (2022) प्रकाशित, अर्पिता : एक देवदासी (उपन्यास) प्रकाशित, रिश्ता तेरा मेरा (दो न्यायाधीशों की प्रेम कहानी), उपन्यास (2026) प्रकाशित, कहानियों के आईने में जीवन कौशल (21वीं सदी के जीवन कौशलों पर आधारित कहानियाँ), शहर,स्पा और चंचल, आचूकी: अधूरी पढ़ाई से नई उड़ान तक, रक्तिम क्षितिज के उस पार, शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ एवं संभावनाएं -पुस्तक प्रकाशित (2026)। आओ, तुम्हें मैं मीत लिखूँ (काव्य संग्रह), संघर्ष से सृजन तक (आत्मकथा) प्रकाशित, कविता, कहानी एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन।
‘शिक्षा विमर्श’ पत्रिका में शिक्षा पर विभिन्न आलेख प्रकाशित। प्रतिलिपि ऐप पर निरंतर कविताएँ, कहानियाँ और लेख प्रकाशित। शिक्षा और कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद और लेखन में रुचि। शिक्षा के माध्यम से बदलाव हेतु प्रयासरत। मृत्यु के बाद समस्त अंग और देह दान का संकल्प।
यूनिसेफ, ऑक्सफेम, केयर इण्डिया, दिगंतर, सेव द चिल्ड्रन जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओं के संचालन में सहयोग। समता शिक्षा समिति, शैक्षिक सरोकार मंच और तार्किक दुनिया के संस्थापक। वर्तमान में बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत रमन मैग्सेसे अवॉर्डी संस्था एजुकेट गर्ल्स के लिए शिक्षाक्रम, पाठ्यक्रम और विषयवस्तु निर्माण के कार्य में संलग्न ।
सम्पर्क : मकान नंबर-15, विनायक विहार
गणपतपुरा, मानसरोवर,जयपुर 302020 (राजस्थान)
ई-मेल navalkishor.s@gmail.com

Book Details

ISBN: 9789334468977
Publisher: Naval Kishor Soni
Number of Pages: 122
Dimensions: 6.00"x9.00"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

आख़िरी बेंच वाला बच्चा

आख़िरी बेंच वाला बच्चा

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book आख़िरी बेंच वाला बच्चा.

Other Books in Literature & Fiction, Self-Improvement

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.