You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

आचूकी :

अधूरी पढ़ाई से नई उड़ान तक
Naval Kishor Soni
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Self-Improvement
Language: Hindi
Price: ₹188 + shipping
Price: ₹188 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

“आचूकी : अधूरी पढ़ाई से नई उड़ान तक” केवल एक कहानी नहीं, बल्कि उन लाखों बेटियों के संघर्ष, साहस और सपनों का प्रतिबिंब है, जिनकी शिक्षा किसी न किसी कारण से बीच में रुक जाती है। यह उपन्यास इस विश्वास को व्यक्त करता है कि यदि परिवार का सहयोग, समाज का विश्वास और शिक्षा का दूसरा अवसर मिल जाए, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता।
आचूकी का संघर्ष हमें यह सिखाता है कि परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन जीवन की दिशा बदल सकते हैं। एक बेटी की शिक्षा केवल उसके भविष्य को नहीं, बल्कि पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों को नई राह दिखाती है।
यह पुस्तक उन सभी शिक्षकों, अभिभावकों, स्वयंसेवकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और संस्थाओं को समर्पित है, जो प्रत्येक बच्चे, विशेषकर प्रत्येक बेटी को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
यदि इस कहानी से किसी एक बेटी को अपने सपनों पर विश्वास करने की प्रेरणा मिले, किसी अभिभावक को अपनी बेटी की शिक्षा का महत्व समझ आए, या कोई शिक्षक एक छूटी हुई बालिका को फिर से शिक्षा से जोड़ने का संकल्प ले, तो यही इस पुस्तक के लेखन का सबसे बड़ा उद्देश्य और सबसे बड़ा पुरस्कार होगा।

About the Author

नवल किशोर सोनी
माता-पिता : स्व.श्रीमती कमला देवी, स्व. श्री लड्डू लाल सोनी
जन्म: 10 नवम्बर 1974, माँगरोल, जिला बारां, राजस्थान
जीवन संगिनी: श्रीमती मंजू सोनी (प्राध्यापिका, राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, अजमेर)
पुत्री: नव्या सोनी (अध्ययनरत)
शिक्षा: एम.ए., बी.एड़., एल.एल.बी., एम.एस.डब्ल्यू.(समाज कार्य में स्नातकोत्तर)
सामाजिक सरोकारों से विशेष जुड़ाव। साहित्य कलाओं में अभिरुचि। बोधि प्रकाशन, जयपुर से निराशाओं के पार काव्य संग्रह (2022) प्रकाशित, अर्पिता : एक देवदासी (उपन्यास) प्रकाशित, रिश्ता तेरा मेरा (दो न्यायाधीशों की प्रेम कहानी), उपन्यास (2026) प्रकाशित, कहानियों के आईने में जीवन कौशल (21वीं सदी के जीवन कौशलों पर आधारित कहानियाँ) पुस्तक प्रकाशित, शिक्षा में सुधार : चुनौतियाँ एवं संभावनाएं -पुस्तक प्रकाशित (2026)। आओ, तुम्हें मैं मीत लिखूँ (काव्य संग्रह) प्रकाशित, कविता, कहानी एवं समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में निरन्तर लेखन।
'शिक्षा विमर्श' पत्रिका में शिक्षा पर विभिन्न आलेख प्रकाशित। प्रतिलिपि ऐप पर निरंतर कविताएँ, कहानियाँ और लेख प्रकाशित। शिक्षा और कानून से जुड़े मुद्दों पर संवाद और लेखन में रुचि। शिक्षा के माध्यम से बदलाव हेतु प्रयासरत।
यूनिसेफ, ऑक्सफेम, केयर इण्डिया, दिगंतर, सेव द चिल्ड्रन जैसी संस्थाओं के साथ जुड़कर विभिन्न शैक्षिक परियोजनाओं के संचालन में सहयोग। समता शिक्षा समिति, शैक्षिक सरोकार मंच और तार्किक दुनिया के संस्थापक। वर्तमान में बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत रमन मैग्सेसे अवॉर्डी संस्था एजुकेट गर्ल्स के लिए शिक्षाक्रम, पाठ्यक्रम और विषयवस्तु निर्माण के कार्य में संलग्न ।
सम्पर्क :
मकान नंबर-15, विनायक विहार
गणपतपुरा, मानसरोवर,जयपुर 302020 (राजस्थान)
ई-मेल navalkishor.s@gmail.com

Book Details

ISBN: 9789361233357
Publisher: Naval Kishor Soni
Number of Pages: 105
Dimensions: 6.00"x9.00"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

आचूकी :

आचूकी :

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book आचूकी :.

Other Books in Literature & Fiction, Self-Improvement

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.