You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
कही हुई बातें अक्सर हवा हो जाती हैं,
लिखी हुई बातें पन्नों में सिमट जाती हैं,
पर जो बात दिल से कही जाए,
गीत बनकर धड़कनों में उतर जाती है।
'मैंने कह दिया - जो दिल में था' केवल गीतों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं, स्मृतियों और एक रचनात्मक यात्रा का दस्तावेज़ है। इस पुस्तक में समाहित 31 गीत - प्रेम, उम्मीद, बिछड़ने, आत्ममंथन और जीवन के विविध रंगों को शब्दों और संगीत के माध्यम से पिरोते हैं।
प्रत्येक रचना के साथ उसकी 'भावभूमि' दी गई है, जो पाठक को उस गीत के पीछे की प्रेरणा और उसके रचनात्मक संसार से गहराई से जोड़ती है।
इस पुस्तक की सबसे बड़ी विशेषता इसका संगीतमय अनुभव है। हर गीत के साथ एक QR Code दिया गया है। इसे स्कैन करते ही आप उस धुन को सीधे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सुन सकते हैं। यहाँ हर गीत केवल पढ़ा नहीं जाता, बल्कि संगीत के साथ महसूस किया जाता है।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Maine Keh Diya Jo Dil Me Tha.