You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
हर किसी के दिल में कुछ बातें होती हैं, कुछ यादें होती हैं और कुछ ऐसे एहसास होते हैं, जिन्हें हम किसी से कह नहीं पाते। कभी वही बातें कागज़ पर उतर आती हैं, और कभी वही एहसास कविता बन जाते हैं। यह किताब भी मेरे कुछ ऐसे ही एहसासों का हिस्सा है। इसमें जो लिखा है, वह सिर्फ शब्द नहीं हैं, बल्कि कहीं न कहीं मेरी सोच, मेरी यादें, मेरे सवाल और जिंदगी से जुड़े कुछ छोटे-बड़े अनुभव हैं।कुछ कविताएँ प्रेम की हैं, कुछ अधूरेपन की, कुछ रिश्तों की और कुछ उन बातों की, जो शायद हम सब अपने दिल में कहीं न कहीं छुपाकर रखते हैं। मैंने कोशिश की है कि अपनी बात को आसान शब्दों में कहूँ, ताकि मेरी कविता सिर्फ पढ़ी न जाए, बल्कि महसूस भी की जा सके। शायद मेरी कोई कविता आपको आपकी कहानी याद दिला दे,
शायद कोई पंक्ति आपके दिल की बात कह दे, और शायद किसी कविता में आपको अपना कोई अधूरा-सा हिस्सा मिल जाए। आखिर कविता वही तो है, जिसमें कवि से ज्यादा पढ़ने वाले का दिल बोलने लगे। इन्हीं कुछ शब्दों और बहुत सारी भावनाओं के साथ,
मैं अपनी यह किताब आपको सौंप रहा हूँ।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Ek dil kai ahsaas.