Description
इस किताब में 60 अध्याय हैं, जिनमें Copywriting सीखने से लेकर पहला Client पाने तक का पूरा Roadmap बताया गया है।
इस किताब को लिखने में मुझे 1 साल लगा। यदि आप सच में Copywriting से Online पैसे कमाना चाहते हैं, तो इसे पढ़ने के बाद आपको कोई दूसरी किताब या कोर्स खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
किताब के अंत में एक Test Paper दिया गया है। इसे पास करके आप Mission Kranti Publication की ओर से Scholarship प्राप्त करने और अध्यापक बनकर अपने करियर की शुरुआत करने का अवसर पा सकते हैं।
Follow
Instagram - writer_sharad_malik
YouTube - super 3 genius
Gmail - supergenius143@gmail.com
शरद मालिक परिचय)
मेरा नाम शरद मालिक है, और मैं उत्तर प्रदेश के नूरपुर शहर का एक साधारण लेकिन सोच में असाधारण युवा हूं। मैं न तो किसी बड़ी डिग्री वाला लेखक हूं, न ही किसी खास पद पर बैठा हुआ व्यक्ति, लेकिन मेरे पास एक ऐसा नजरिया है जो इस दुनिया को देखने का तरीका बदल सकता है। मैं इस वक्त "मिशन क्रांति" नाम के एक आंदोलन पर काम कर रहा हूं, जिसका मकसद है किताबों और विचारों के जरिए समाज में एक सकारात्मक क्रांति लाना। मैंने 12वीं तक की पढ़ाई यूपी बोर्ड से की और फिर पढ़ाई को अलविदा कह दिया। ये फैसला किसी मजबूरी में नहीं, बल्कि एक गहरी समझ और अनुभव के बाद लिया गया। मुझे समझ में आ गया था कि हमारे देश की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को सिर्फ नौकरी पाने की मशीन बना रही है। स्कूल और कॉलेज में हमें किताबों का रट्टा तो सिखाया जाता है, लेकिन असली ज़िंदगी कैसे जीनी है, ये कोई नहीं सिखाता। हर कोई सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहा है, जैसे यही जीवन का अंतिम लक्ष्य हो। मगर क्या सच में एक कुर्सी पर बैठकर 9 से 5 की नौकरी करना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है?
मेरा मानना है कि एक देश तभी तरक्की करता है जब उसके युवा आत्मनिर्भर बनें, जब वे अपने जुनून को पहचानें और अपनी रचनात्मकता का इस्तेमाल करें। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी बार-बार "आत्मनिर्भर भारत" की बात करते हैं। भारत में हर साल लगभग 1.5 करोड़ युवा ग्रेजुएट होते हैं, लेकिन उनमें से केवल 7 से 8% को ही नौकरी मिल पाती है। इसका मतलब है कि लाखों युवा बेरोजगार रह जाते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें सिस्टम ने सिखाया ही नहीं कि खुद कुछ शुरू कैसे करें।
मैं इस सोच को तोड़ना चाहता हूं। मैं चाहता हूं कि युवा अपने टैलेंट को पहचाने, खुद पर भरोसा करें, और समाज के लिए एक उदाहरण बनें। मैं यह बात किताबों, कहानियों और यूट्यूब के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहा हूं। मेरी कोशिश है कि अगले 5 सालों में मैं कम से कम 5 लाख युवाओं की सोच बदल सकूं, और उन्हें यह समझा सकूं कि असली कामयाबी खुद पर यकीन करने से शुरू होती है, न कि किसी सरकारी पेपर के सिलेक्शन से।
मेरे अंदर आग है, लेकिन वो आग किसी को जलाने के लिए नहीं, बल्कि समाज में रोशनी करने के लिए है। मैं अपने अनुभवों, दर्द, और संघर्षों को शब्दों में ढाल कर दूसरों की जिंदगी में उम्मीद की लौ जलाना चाहता हूं। मैं मानता हूं कि अगर एक आम लड़का अपनी सोच से लोगों की सोच बदल सकता है, तो असल क्रांति किताबों से भी शुरू हो सकती है।
Publisher: Mission Kranti publication by sharad malik
Number of Pages: 205
Dimensions: 6"x9"
Interior Pages: B&W
Binding:
Paperback (Perfect Binding)
Availability:
In Stock (Print on Demand)