You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

फिज़िकल कम्प्यूटिंग

PHYSICAL COMPUTING
SK PATEL
Type: Print Book
Genre: Science & Technology, Computer Programming
Language: Hindi
Price: ₹389 + shipping
Price: ₹389 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

वर्तमान युग पूरी तरह से तकनीक का युग है। हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहाँ विज्ञान और प्रोद्योगिकी हर दिन एक नया इतिहास रच रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकें आज सिर्फ कंप्यूटर स्क्रीन तक सीमित नहीं रह गई हैं। माइक्रोकंट्रोलर, सेंसर और एक्चुएटर्स के मिले-जुले उपयोग से ऑटोमेशन (स्वचालन) तकनीक ने हमारे आस-पास की दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है।
इस तकनीकी क्रांति की आधारशिला 'फिजिकल कंप्यूटिंग' (Physical Computing) है। यह वह कला है, जहाँ हम कोडिंग या सॉफ्टवेयर के माध्यम से वास्तविक दुनिया की भौतिक वस्तुओं को नियंत्रित कर सकते हैं।
लेकिन बड़े ही खेद का विषय है कि वर्तमान में इन अत्याधुनिक तकनीकों पर उपलब्ध अधिकांश पुस्तकें केवल अंग्रेजी भाषा में ही लिखी गई हैं। इसके परिणामस्वरूप, हमारे हिन्दी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली छात्रों के लिए भाषाई बाधाओं के कारण इस विज्ञान को आसानी से समझना और उसका व्यावहारिक प्रयोग करना कठिन हो जाता है। ज्ञान प्राप्त करने की राह में भाषा कभी भी रुकावट नहीं बननी चाहिए।
इसी कमी को दूर करने और भविष्य की इस तकनीक को हिन्दी बिद्यालय के बच्चों के हाथों में बेहद सरल रूप में सौंपने के लिए ही इस पुस्तक 'Physical Computing' की परिकल्पना की गई है।
इस पुस्तक की विशेषताएँ:
• हिन्दीभाषा में सरल प्रस्तुति: जटिल तकनीकी शब्दों को बहुत ही आसान और स्पष्ट तरीके से समझाया गया है।
• व्यावहारिक ज्ञान (Practical Learning): इसमें केवल सिद्धांत (थ्योरी) ही नहीं, बल्कि सेंसर और माइक्रोकंट्रोलर की मदद से लाइव प्रोजेक्ट कैसे बनाए जाएँ, इसका सहज मार्गदर्शन दिया गया है।
• भविष्य की तैयारी: यह बच्चों में समस्याओं को सुलझाने के कौशल (Problem Solving Skills) और नए विचारों को विकसित करने में सहायक साबित होगी।
मुझे पूरा विश्वास है कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के मन से विज्ञान के प्रति डर को दूर करेगी और उन्हें भविष्य के एक सफल आविष्कारक (Innovator) के रूप में तैयार करने में एक प्रेरणादायक भूमिका निभाएगी।

About the Author

Educational Qualification BSc, MCA, CCNA
Profession - Teacher

Book Details

ISBN: 9789334573374
Publisher: Nextgen Education
Number of Pages: 109
Dimensions: A4
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

फिज़िकल कम्प्यूटिंग

फिज़िकल कम्प्यूटिंग

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book फिज़िकल कम्प्यूटिंग.

Other Books in Science & Technology, Computer Programming

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.