You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

Sundarvan ka tilism

Vijaya Rana
Type: Print Book
Genre: Children, Horror
Language: Hindi
Price: ₹375 + shipping
Price: ₹375 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

“बालमन को छूती एक तिलिस्मी कथा, जो बच्चों की कल्पना को नए पंख देती है।” — सुरभि सिंघल, बेस्टसेलर लेखिका
“कुछ कहानियाँ समाप्त होने के बाद भुला दी जाती हैं, लेकिन इसका रहस्य पुस्तक बंद करने के बाद भी साथ रहता है।”— रूपेश कुमार, लेखक एवं एंकर
“सौंदर्य के पीछे छिपे अँधेरे की कहानी—यही इस उपन्यास की सबसे बड़ी विशेषता है।” — चेतन चौहान, लेखक एवं सामाजिक चिंतक
“कल्पना और रोमांच की अद्भुत यात्रा, जो पाठक को आरंभ से ही अपने मोहपाश में बाँध लेती है।”— संदीप शर्मा, बेस्टसेलर लेखक एवं बैंकर
एक शिकार यात्रा पर निकले शेरगढ़ के न्यायप्रिय महाराज सुयश देव अनजाने में पहुँच जाते हैं सुंदरवन—एक ऐसा रहस्यमयी वन, जहाँ फूल आँखों को भ्रमित करते हैं, सुगंध स्मृतियों को बाँध लेती है और रास्ते पल-पल अपना रूप बदलते हैं।
इस मायावी संसार में उनकी भेंट होती है अद्भुत सुंदरी भद्रिका से, जिसका दावा है कि केवल महाराज ही सुंदरवन को वर्षों पुराने तिलिस्म से मुक्त कर सकते हैं। लेकिन उसके भोले चेहरे और मधुर शब्दों के पीछे छिपा है एक ऐसा रहस्य, जो न केवल सुयश देव के जीवन, बल्कि पूरे शेरगढ़ के भविष्य को अंधकार में धकेल सकता है।
उधर राजमहल में महारानी गरिमा का विश्वास, राजमाता की आशंकाएँ और एक के बाद एक घटती अशुभ घटनाएँ आने वाले संकट की चेतावनी दे रही हैं।
क्या महाराज सुंदरवन के मोह-जाल से बाहर निकल पाएँगे?
क्या गरिमा का प्रेम उस तिलिस्म को तोड़ सकेगा?
या शेरगढ़ पर फिर लौटेगी वह पुरानी छाया, जिसका भय समय भी नहीं मिटा पाया?
प्रेम, रहस्य, छल और अलौकिक शक्तियों से बुनी एक रोमांचक गाथा— सुंदरवन का तिलिस्म।

About the Author

विजिया राणा (थपलियाल) का जन्म और पालन-पोषण उत्तराखंड के जोशीमठ में हुआ। उन्होंने इंटरमीडिएट की शिक्षा जोशीमठ से तथा स्नातक की पढ़ाई गोपेश्वर से पूरी की। हिमालय, जंगलों, नदियों और बचपन में सुनी रहस्यमयी कहानियों ने उनकी कल्पनाशक्ति को समृद्ध किया। इन्हीं अनुभवों और वर्षों से मन में बसे सपनों ने ‘सुंदरवन का तिलिस्म’ को जन्म दिया। उनकी लेखनी बच्चों को रोमांच के साथ साहस, मित्रता, प्रेम और सत्य की प्रेरणा देती है।

Book Details

ISBN: 9789393492289
Publisher: Writerly publications
Number of Pages: 230
Dimensions: 5.5"x8.5"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

Sundarvan ka tilism

Sundarvan ka tilism

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book Sundarvan ka tilism.

Other Books in Children, Horror

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.