You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution

Add a Review

गीतों की गीता

चंद्रमोहन नीले
Type: Print Book
Genre: Literature & Fiction, Poetry
Language: Hindi
Price: ₹309 + shipping
Price: ₹309 + shipping
Dispatched in 5-7 business days.
Shipping Time Extra

Description

मेरा यह काव्य-संकलन ‘गीतों की गीता’ ब्रह्मांड के स्वामी, परम आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के श्रीचरणों में तथा मेरे आध्यात्मिक गुरु, परम आदरणीय जयपताका स्वामी महाराज जी को सादर समर्पित है।

आपकी कृपा, मार्गदर्शन और प्रेरणा ने मुझे भक्ति के पावन मार्ग पर चलना सिखाया तथा जीवन के वास्तविक उद्देश्य का बोध कराया। आपके दिव्य सान्निध्य और आशीर्वाद से ही मेरे जीवन को एक नई दिशा मिली। आपने चंद्रमोहन नीले को चैतन्य चंद्रमोहन दास के रूप में एक नई आध्यात्मिक पहचान प्रदान की।

यह पुस्तक मेरे हृदय की भावनाओं, श्रद्धा और भक्ति का एक विनम्र पुष्प है, जिसे मैं प्रभु श्रीकृष्ण और अपने पूज्य गुरुदेव के श्रीचरणों में अर्पित करता हूँ।

हरे कृष्ण!

About the Author

दास चन्द्र नीले जी का जन्म पंजाब प्रांत के फगवाड़ा शहर में एक सुसंस्कृत नीले परिवार में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री श्याम लाल जी एवं माता श्रीमती रतन देवी जी थीं। सात भाई-बहनों के भरे-पूरे परिवार में वे सबसे छोटे थे।

स्नातक की शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उनका जीवन एक नए मोड़ पर पहुँचा और वे अपनी जन्मभूमि फगवाड़ा से कर्मभूमि मुंबई आ गए। यहाँ वे अपने बड़े भाई श्री चमन नीले जी के सान्निध्य में रहे, जो फिल्म उद्योग में निर्देशक के रूप में कार्यरत थे। उनके साथ सहायक के रूप में काम करते हुए दास चन्द्र नीले जी की कल्पनाओं, सपनों और विचारों को एक नई दिशा मिली।

जीवन की यात्रा में मिले अनुभवों, सुख-दुःख, प्रेम, विरह, मिलन और संवेदनाओं ने उनके भीतर के रचनाकार को निरंतर प्रेरित किया। मन में उठने वाले भावों और विचारों को उन्होंने शब्दों में पिरोकर गीतों का रूप दिया।

उनके लिए लेखन केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के अनुभवों को संजोने और भावनाओं को पाठकों तक पहुँचाने का एक सुंदर प्रयास रहा है।

उनकी अब तक प्रकाशित प्रमुख कृतियों में 'गीतों का उपहार', 'गीतों का गुलदस्ता', 'भावांजलि', 'गीतों की गंगा', 'गीत जिंदगी के', 'गीतों की माला', 'ढाई अक्षर प्रेम का', 'प्रीत के गीत', 'गीतों का सागर', 'गीत मिलन के', 'गीतों का गुलशन', 'गीतों की सरगम', 'पुरानी यादें नए गीत', 'गीतों का संगम', 'गीतों का दर्द' और 'गीतों का संदेश' जैसी पुस्तकें शामिल हैं। उनकी रचनाएँ फ्लिपकार्ट, अमेज़न सहित विभिन्न ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध हैं।

अब अपनी अठारहवीं पुस्तक 'गीतों की गीता' के माध्यम से वे एक बार फिर अपने भावों, विचारों और जीवनानुभवों का अनमोल संग्रह पाठकों के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं।

साहित्य और गीतों के प्रति उनकी यह निरंतर साधना पाठकों के स्नेह एवं आशीर्वाद से ही आगे बढ़ती रही है। वे आशा करते हैं कि उनकी यह नई कृति भी पाठकों के हृदय में अपना विशेष स्थान बनाएगी।

सादर
– दास चन्द्र नीले

Book Details

ISBN: 9788118171232
Publisher: Sjain Publication
Number of Pages: 82
Dimensions: 5.5"x8.5"
Interior Pages: B&W
Binding: Paperback (Perfect Binding)
Availability: In Stock (Print on Demand)

Ratings & Reviews

गीतों की गीता

गीतों की गीता

(Not Available)

Review This Book

Write your thoughts about this book.

Currently there are no reviews available for this book.

Be the first one to write a review for the book गीतों की गीता.

Other Books in Literature & Fiction, Poetry

Shop with confidence

Safe and secured checkout, payments powered by Razorpay. Pay with Credit/Debit Cards, Net Banking, Wallets, UPI or via bank account transfer and Cheque/DD. Payment Option FAQs.