You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
हनुमान चालीसा को केवल पढ़ा ही क्यों जाए, जब उसे समझा भी जा सकता है?
हनुमान चालीसा हमारे सामने केवल भक्ति का पाठ नहीं रखती, बल्कि भक्ति, शक्ति, बुद्धि, विनम्रता, निष्ठा, सेवा और जीवन -दृष्टि के
अनेक आयाम भी खोलती है।
यह पुस्तक हनुमान चालीसा की प्रत्येक चौपाई और दोहे को एक अलग दृष्टि से समझने का प्रयास है । इसमे पहले शब्दों का सरल अर्थ, फिर
धार्मिक- गहन अर्थ और उसके बाद आज के जीवन से जुड़े संदेश को सामने रखा गया है । उद्देश्य किसी पारंपरिक धार्मिक अर्थ को बदलना
नहीं, बल्कि उसके भीतर छिपे अर्थों को आज के जीवन के संदर्भ मे समझने की कोशिश करना है ।
कई बार हनुमान चालीसा की एक पंक्ति हमे भक्ति का अर्थ समझाती है, तो दूसरी हमारे भीतर की शक्ति की ओर संकेत करती है
कहीं एकाग्रता और सही मार्गदर्शन की बात दिखाई देती है, तो कहीं संकट के सामने खड़े होने का साहस। इसी कारण यह पुस्तक केवल पाठ करने वाले पाठक के लिए ही नहीं, बल्कि हनुमान चालीसा को समझने और उसके संदेश को अपने जीवन से जोड़कर देखने वाले पाठक के लिए भी है ।
पुस्तक के अंत मे हनुमान चालीसा, बजरंग बाण , और श्री हनुमान आरती भी दिए गए है, ताकि पाठक अध्ययन के साथ - साथ इनका श्रद्धापूर्वक पाठ भी कर सकें।
शायद हनुमान चालीसा की हर चौपाई मे एक ऐसा अर्थ छिपा हो, जिसे हमने पहले पढ़ा तो हो - लेकिन उस दृष्टि से कभी देखा न हो ।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Hanuman Chalisa - Gyan Se Jeevan Tak.