You can access the distribution details by navigating to My Print Books(POD) > Distribution
कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जिनका कोई नाम नहीं होता, फिर भी वे पूरी ज़िंदगी दिल में बसे रहते हैं।
यह कहानी है चंदू और तारा की। स्कूल के दिनों की छोटी-छोटी नोकझोंक, तकरार और एक-दूसरे को पसंद न करने से शुरू हुआ यह सफ़र, कब दोस्ती और अनकही परवाह में बदल जाता है, उन्हें खुद भी पता नहीं चलता।
तारा, जो बाहर से ज़िद्दी और बेपरवाह दिखती है, अंदर से उतनी ही भावुक है। वहीं चंदू, जो ज़िंदगी की मुश्किलों और जिम्मेदारियों के बोझ तले दबा हुआ है, हर मोड़ पर चुपचाप तारा के साथ खड़ा रहता है।
वक्त बदलता है, दोनों अलग-अलग शहरों और हालातों से गुज़रते हैं, पर उनके बीच की वह अनकही डोर कभी नहीं टूटती। न कोई बड़ा वादा, न कोई दिखावा ,बस एक खामोश साथ, जो हर मुश्किल में एक-दूसरे को सँभाले रखता है।
क्या हर मोहब्बत को मंज़िल मिलना ज़रूरी है, या कुछ रिश्ते सिर्फ़ महसूस करने के लिए बने होते हैं?
"सफेद प्रेम" दोस्ती, त्याग और एक ऐसे निस्वार्थ प्यार की कहानी है जो बिना कुछ कहे भी सब कुछ कह जाती है। अगर आपको सादगी भरे, सच्चे और दिल को छू लेने वाले रिश्ते पसंद हैं, तो यह किताब आपके लिए है।
Currently there are no reviews available for this book.
Be the first one to write a review for the book Safed Prem (सफेद प्रेम).